Breaking News

test

मजदूरों को नहीं मिल रही कन्यादान की राशि


मोरनी | भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू मोरनी ब्लाक की बैठक गांव खरोग में जिला व राज्य सचिव लच्छी राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। शर्मा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचकूला जिले के निर्माण मजदूरों को 90 दिन की वेरीफिकेशन यूनियन करती थी अब उसकी जिम्मेवारी बीडीपीओ व संबंधित अधिकारियों को दे रखी है, जिसमें मजदूरों को भारी दिक्कत है। वहीं नगर निगम में आने वाले मजदूरों की वेरीफिकेशन कोई भी अधिकारी नहीं कर रहा है, जिसके लिए उपायुक्त को लिखित में दे चुके हैं लेकिन उसके बाबजूद भी कोई पत्र जारी नहीं किया।

मजदूरों ने जनवरी 2019 में कन्यादान, मृत्यु मुआवजा राशि के लिए आवेदन किया था तब से अब तक एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पंचकूला जिले में एक भी मजदूर के खाते में राशि नही आई।

पंचकूला उपायुक्त कार्यालय पर अगामी 2 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। यदि समय रहते समस्या का हल नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय पर व श्रम कल्याण बोर्ड पर अनिश्चित कालीन धरना लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PtkX6T
via
मजदूरों को नहीं मिल रही कन्यादान की राशि मजदूरों को नहीं मिल रही कन्यादान की राशि Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.