Breaking News

test

गाय को दो नस्लों में बांट बैलों काे स्लाॅटर हाउस भेजा जाए : आप

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में लावारिस पशुअाें की वजह से हाे रही माैतों अाैर परेशानी से लाेगाें काे निजात दिलाने के लिए वीरवार काे बजट सत्र में ढाई घंटे चर्चा तो हुई लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। कई विधायकों ने सुझाव दिए लेकिन फाइनल कुछ नहीं हो सका। सदन में इस प्रस्ताव को लाने वाले आप विधायक अमन अरोड़ा दूसरे विधायकों के साथ अपनी पार्टी के विधायकों के निशाने पर अा गए।
विधायक अरोड़ा ने प्रस्ताव पेश करते कहा कि गाय को 2 नस्लों में बांटकर गोशाला में रखा जाए जबकि अमेरिकन बैलों को स्लाॅटर हाउस भेजा जाए। क्योंकि हर रोज यह कूड़ा और प्लास्टिक खाकर मर रहे है। पंजाब में करीब 2.50 लाख लावारिस पशु हैं। इनकी वजह से हर साल करीब 150 लोगों की मौत और सालाना 200 करोड़ रुपए की फसलों का नुकसान हो रहा है। वहीं, 9 चीजों पर काऊ सेस लगाया जा रहा है। देश में एक तरफ बीफ बैन है लेकिन बीफ का मीट एक्सपोर्ट करने में देश ब्राजील के बाद दूसरे नंबर पर है। इस प्रस्ताव पर आप विधायक कुलतार संधवा और प्रो.बलजिंदर कौर ने भी विचार रखे। हालांकि बाद में अरोड़ा ने कहा कि देसी गाय पूजने योग्य हैं, पर अमरीकी नस्ल के जानवरों का भारतीय देसी गाय की नस्ल से कोई वैज्ञानिक, धार्मिक अध्यात्मिकता का रिश्ता नहीं है।

अमेरिकन पिता हो तो क्या उसे मार देंगे : एनके शर्मा

डेराबस्सी से अकाली विधायक एनके शर्मा ने प्रस्ताव का विरोध करते कहा कि इस धार्मिक एवं संवेदनशील मुद्दे के जरिए पंजाब में आग लगाना चाहते हैं क्या। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई पार्टी इस तरह का प्रस्ताव लाई है। मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति गाय मारने के लिए नहीं देगा। आपने लोगों की भावनाओं का कत्ल किया है। इस समस्या का हल निकलना चाहिए, पर इस तरह नहीं। नस्लों के आधार पर गाय को नहीं बांटने दिया जाएगा।

पशुओं की मौत पर हो डेथ सर्टीफिकेट जारी: वडिंग

कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रस्ताव पर विरोध जताते कहा कि समस्या का समाधान निकालना चाहिए। हर शहर में पशुओं को रखने वाले व्यक्ति के बारे में एक रिकाॅर्ड रजिस्टर मेंटेन कर उसमें लिखा जाए कि किस के पास कितने पशु हैं। उनको बेचने या मौत हो जाने पर उसका सेल या डेथ सर्टीफिकेट जारी होना चाहिए।

कंवर संधू बोले, काऊ सेस से जमा पैसों का ऑडिट हो
आप विधायक कंवर संधू ने प्रस्ताव पर विरोध जताते वडिंग के सुझाव का समर्थन किया। उन्होंने काऊ सेस से जमा हुए पैसे का आॅडिट किए जाने की मांग करते कहा कि एक कैटल पाउंड होना चाहिए। इन पशुओं से बायो गैस प्लांट लगाया जा सकता है, खाद बनाई जा सकती है। जो लोग पशुओं को छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ सजा का प्रावधान हो। वहीं, कांग्रेसी विधायक अमन ने कहा कि यह बड़ी समस्या है। दूसरे देशों में पशुओं की टेगिंग व जीपीएस लगाया होता है। पंजाब में भी ऐसा सिस्टम होना चाहिए। पशुओं की निगरानी को चंडीगढ़ में मॉनिटरिंग केंद्र होना चाहिए।

ब्रह्म मोहिंदरा बोले- पहले दिल्ली में करवाओ लागू
अरोडा के इस प्रस्ताव को पंजाब में लागू किए जाने की मांग पर चुटकी लेते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि पहले केजरीवाल सरकार दिल्ली में इस सिस्टम को लागू करे। इसके बाद वह इस पंजाब में लागू करने के बारे में सोचेंगे। इस पर अरोड़ा ने भी अपना पक्ष रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति गाय मारने के लिए नहीं देगा।- एनके शर्मा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3acWgns
via
गाय को दो नस्लों में बांट बैलों काे स्लाॅटर हाउस भेजा जाए : आप गाय को दो नस्लों में बांट बैलों काे स्लाॅटर हाउस भेजा जाए : आप Reviewed by Dibyendu on 17:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.