Breaking News

test

सिविल अस्पताल में रुके जनरल सर्जरी, ऑर्थाे, आंख और कान के ऑप्रेशन

{करीब 70 ऑप्रेशन रुके हुए, हर रोज 10 से 15 मेजर व माइनर सर्जरी होती हैं ओटी में


पूरे जिले को रेफरल सुविधाएं देने वाले सिविल अस्पताल फेज-6 को गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज के तौर पर रेनोवेट किया जा रहा है। इस कारण अस्पताल में अब ऑप्रेशन बंद कर दिए गए हैं। अस्पताल की मेन ओटी को सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सप्लाई लाइन तथा सेंट्रल एसी सिस्टम से जोड़ने के चलते ओटी बंद कर दी गई। मेन ओटी के बंद होने के कारण जरनल सर्जरी, ऑर्थो, ईएनटी तथा आई की सर्जरी पूरी तरह से चरमरा गई है। हर रोज इस ओटी में 10 से 15 ऑप्रेशन किए जाते हैं। अस्पताल सूत्रों की माने तो करीब 70 ऑप्रेशन ओटी ठीक होने के इंतजार के चलते लटके हुए हैं। एमरजेंसी से सर्जरी तक के लिए डॉक्टर्स लाचार हैं। यह काम कब तक चलेगा, इसकी भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। एक हफ्ते के लिए ओटी बंद रखने काे कहा गया था, लेकिन अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सिविल अस्पताल फेज-6 के पुराने मेन ओटी को मेडिकल कॉलेज के ओटी के तौर पर रेनोवेट किया जा रहा है। इसके लिए ऑप्रेशन थिएटर को ऑप्रेशन के लिए बंद कर दिया गया है। अस्पताल में कोई नया ओटी नहीं बनाया जा रहा है। इसी के सहारे ही मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स व मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाने के लिए तैयार करने में जुटे हुए हैं। कई जगह खिड़कियां आदि बदली गई हैं।

}हर रोज सुबह से शाम तक ओटी रहती थी बिजी...

अस्पताल के डॉक्टर्स की माने तो रोज 10 से 15 सर्जरी इस ओटी में की जाती रही हैं। मरीजों के प्रेशर के चलते ओटी सुबह से लेकर शाम तक ऑप्रेशन होते रहते थे। इन दिनों काम के चलते कोई भी ऑप्रेशन नहीं हो रहा है। मरीजों की लंबी कतारें हैं। 70 मरीज ऐसे हैं, जो ऑप्रेशन के इंतजार में हैं। अस्पताल सूत्रों की माने तो ओटी ठीक होने के बाद ही ऑप्रेशन दोबारा से शुरू किए जा सकेंगे। जब लेबर ओटी अस्पताल को सौंप देगी, जिसके बाद भी दो से तीन दिन का समय उनको सेट करने में लगने वाला हैं।

ऑक्सीजन, एसी लाइन और पेंट का काम चल रहा है...

अॉप्रेशन थिएटर में पहले सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई लाइन नहीं थी और न ही यह सेंट्रल एसी था। ऑप्रेशन थिएटर में ऑक्सीजन की पाइप लाइन डाली जा रही है और एसी के लिए भी डक्टस बनाई जा रही है। इसके साथ ही पेंट का काम भी हो रहा है। शुक्रवार को भी ओटी में कारीगर काम करने में जुटे हुए थे।

एक हफ्ते के लिए ओटी को रेनोवेट करने के लिए बंद किया गया है। निर्माण कार्य व रेनोवेशन के लिए रविवार तक का समय मांगा गया था। सोमवार से ओटी दोबारा से शुरू किया जाना है। यदि काम अधूरा हुआ तो ओर दिन भी ओटी के लिए लग सकते हैं।
-डॉक्टर अरीत कौर, एसएमओ सिविल अस्पताल फेज-6

ओटी का सामान कमरों में ही कवर कर रखा हुआ है...

भले ही ओटी को रेनोवेट किया जा रहा है, लेकिन ओटी का सामान बाहर नहीं निकाला गया है। बल्कि सारे सामान को कपड़ों से कबर कर वहीं रखा गया है। पेंट व सफेदी व अन्य काम के चलते पूरा समय धूल मिट्टी से अटा पड़ा है। सामान को हटाकर एक कमरे में बंद कर संभालकर रखने की जगह उन्हीं कमरों में कवर कर रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - general surgery halted at civil hospital ortho eye and ear operations


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aeoj5J
via
सिविल अस्पताल में रुके जनरल सर्जरी, ऑर्थाे, आंख और कान के ऑप्रेशन सिविल अस्पताल में रुके जनरल सर्जरी, ऑर्थाे, आंख और कान के ऑप्रेशन Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.