खरड़ नगर काउंसिल की वीरवार को हुई आम बैठक में हाउस द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 60 करोड़ 60 लाख रुपये आमदन वाला बजट पेश किया गया, जिसे हाउस द्वारा घटाकर 60 करोड़ 30 लाख रुपये आमदन पारित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार गत वर्ष पेश किए गए बजट के अनुसार 1 अप्रैल 2020 तक नगर काउंसिल के पास कुल 43 करोड़ 40 लाख 57 हजार बकाया मौजूद प्रस्तावित है, जिसके साथ ही 60 करोड़ 30 लाख का बजट आमदन पास होकर नगर काउंसिल के पास 31 मार्च 2021 तक आमदन बढ़कर 103 करोड़ 70 लाख 57 हजार हो जाएगी। वर्ष 2019-20 का अनुमानित खर्च 67 करोड़ 50 लाख रुपए प्रस्तावित है, जबकि वर्ष 2020-21 के लिए पास किए गए खर्च के अनुसार अमले पर 15 करोड़ रुपए, कंटेंजैंसी खर्च 2 करोड़ 50 लाख रुपए, कमिटेड डेवलेपमेंट कार्यों पर 14 करोड़ रुपए और नॉनकमेिटड डिवॉल्वमेंट कार्यों पर 39 करोड़ रुपए प्रस्तावित रखे गए हैं जो कुल मिलाकर 64 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च तय हुए हैं, जबकि नगर काउंसिल के पास 31 मार्च 2021 तक 32 करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपए बकाया प्रस्तावित रखा गया है। वर्ष 2019-20 के मुकाबले वर्ष 2020- 21 के लिए आमदन के तैयार किए गए खाके के अनुसार प्रॉपर्टी
टैक्स से होने वाली आमदन का लक्ष्य पिछले वित्तीय वर्ष के अराबर ही 4 करोड़ रुपए रखी गई है जबकि वेट से आने वाली आमदन पिछले वर्ष के 10 करोड़ से बढ़ाकर 11 करोड़, बिजली से चुंगी पिछले वर्ष के एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़, वॉटर सप्लाई और सीवरेज 4 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ 70 लाख, एक्साइज एक करोड़ 46 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़, बिल्डिंग एप्लीकेशन 30 करोड़, लाइसेंस
फीस 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख, तहबाजारी-किराए से आने वाली आमदन 35 लाख, एडवर्टाइजमेंट से एक करोड़ व अन्य आमदन 1 करोड़ 10 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ 15 लाख रुपए का बजट पास किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386CtVl
via
53 करोड़ रुपए से किया जाएगा खरड़ के क्षेत्रों का विकास कार्य
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: