Breaking News

test

शिवरात्रि मेले में चरस बेचते पकड़ा गया कटौला कमांद का हरदेव


मंडी | शिवरात्रि महोत्सव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान 64 ग्राम चरस बरामद की है। व्यक्ति मेले में युवाओं को चरस बेच रहा था। आरोपित की पहचान हरदेव निवासी कटौला कमांद के रूप में हुई है। यह व्यक्ति अलग-अलग जगह पर घूम कर इसे बेच रहा था। इस दौरान पुलिस ने पहले इस पर नजर रखी और बाद में मंडी बस स्टैंड के पास जब इसे तलाशी के लिए रोका और उसके बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 64 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tpu61R
via
शिवरात्रि मेले में चरस बेचते पकड़ा गया कटौला कमांद का हरदेव शिवरात्रि मेले में चरस बेचते पकड़ा गया कटौला कमांद का हरदेव Reviewed by Dibyendu on 18:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.