मैरिटोरियस स्कूलों में इस शैक्षिक सत्र से प्राइवेट एडेड और प्राइवेट स्कूलों के दसवीं के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार किए इस प्रावधान के अंतर्गत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एफिलिएटेड एडेड व प्राइवेट स्कूलों के वे विद्यार्थी बीपीएल परिवारों के होने चाहिए और जिनके अभिभावकों के आटा-दाल स्कीम के स्मार्ट कार्ड बने हों। इस शैक्षिक के लिए पंजाब के मैरिटोरियस स्कूल 11वीं में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 16 अप्रैल को होगी, इसके लिए 24 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है जबकि 17 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। सोसायटी फॉर प्रमोशन आफ क्वालिटी एजुकेशन फॉर पुअर एंड मैरिटोरियस स्टूडेंट्स आफ पंजाब के अधीन अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली, पटियाला, संगरूर व तलवाड़ा जिलों में संचालित मैरिटोरियस में मेडिकल, कॉमर्स और नान मेडिकल स्ट्रीम पढ़ाया जाता है। सरकारी स्कूलों में सेशन 2019-20 में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की दसवीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत जनरल कैटेगरी जबकि 65 प्रतिशत एससी एसटी कैटेगरी अंक लाने की उम्मीद रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिसकी 200 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा क्लियर करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर ऑनलाइन स्टेशन च्वाइस के तहत स्ट्रीम व स्टेशन अलॉट होंगे।
मैरिटोरियस स्कूल की प्रिंसिपल रूबी गुप्ता ने बताया कि रिहायशी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त पढ़ाई के अलावा खाने व हॉस्टल की मुफ्त सुविधा दी जाती है। इस सेशन से क्लास रूम, लैब्स भी स्मार्ट क्लास रूम में अपग्रेड किए गए हैं। वहीं लाइब्रेरी में सिलेबस बुक्स के अलावा कांपीटेटिव एग्जाम से संबंधित बुक्स व मैगजीन भी उपलब्ध हैं। वहीं जेईई, नीट आदि कांपीटेटिव एग्जाम की तैयारी भी कराई जाती है और कंपीटिशन एग्जाम से संबंधित फीस भी स्कूल द्वारा जमा कराई जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Taq7qH
via
एडेड और प्राइवेट स्कूलों के बीपीएल परिवारों के बच्चे भी ले सकेंगे मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिला
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: