Breaking News

test

पुलिस ने बिजली बोर्ड से मांगा रिकॉर्ड


}किन-किन लोगों से पैसे लिए हैं, इसकी पूरी डिटेल दी जाए

पंचकूला के बरवाला में बिजली के लोगों से तो जमा करवाए गए, लेकिन बोर्ड के खाते में उन्हें जमा ही नहीं करवाया गया। इसके चलते बिजली बोर्ड से डेढ़ करोड के करीब फर्जीवाड़ा किया गया।

लिहाजा इस बारे में बिजली बोर्ड की शिकायत के बाद मामला तो दर्ज कर लिया गया था, लेकिन रिकॉर्ड नहीं दिया गया। अब पुलिस की ओर सेे बिजली बोर्ड से इस मामले से जुडे सभी दस्तावेजों को मांगा गया है। जिसके कारण पहले तो आरोपी से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद इस फर्जीवाड़े में जुडे बाकी आरोपियों को भी पकड़ा जाना है।

असल में बरवाला स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ऑफिस में आसपास के 90 गांव के लोगों के बिल जमा होते हैं। यहां बिजली बोर्ड की ओर से बिल लेने के लिए कैश काउंटर बनाया हुआ है। पिछले कुछ महीनों से बरवाला के लोगों ने बोर्ड के पास शिकायतें दी थी, कि उन्होंने अपने बिजली के बिल को यहां ऑफिस में जमा करवा दिया था। इसके बाद भी उनके बिलों में पुराना अमाउंट पेडिंग शो हो रही है। शिकायतों के साथ लोगों ने कुछ स्लीप भी दी हैं, जिसमें बताया गया है कि ये बिल जमा करवाने पर काउंटर पर मौजूद कर्मी ने उन्हें साइन कर स्लीप दी थी। इस कैश विंडो पर कुरूक्षेत्र का रहने वाला गौरव कुमार यहां अप्रैल 2018 से अक्तूबर 2019 तक पोस्टेड रहा है।

इसी टाइम पीरियड के दौरान यहां बिल में हेरफेर की बात सामने आई है। गौरव कुमार 7 नवंबर 2019 को यहां से अपसेंट चल रहा है। इस मामले की शिकायत आने के बाद गौरव के खिलाफ आईपीसी की धारा 409,420,467,468,471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद अब पुलिस की ओर से बिजली बोर्ड को लेटर लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि गौरव से रिलेटिव जो भी डाटा है, उसे दिया जाए। वहीं उसके साथ साथ किन किन लोगों से रुपए लिए गए हैं, उन्हें कौन कौन सी स्लीप दी गई है। इन सभी रिकॉर्ड को मांगा गया है। जिसके बाद ही जांच आगे की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3akOVCp
via
पुलिस ने बिजली बोर्ड से मांगा रिकॉर्ड पुलिस ने बिजली बोर्ड से मांगा रिकॉर्ड Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.