हमीरपुर| शादी समारोह में डीजे वाले को गाना बदलने को बोलने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बड़सर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। शादी समारोह में भी इस घटना के बाद रंग में भंग पड़ गई। लखोह गांव के मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बड़े भाई के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में डीजे पर नाच रहा था। उसने डीजे वाले को जब गाना बदलने के लिए कहा तो वहां हरियाणा का रहने वाला एक व्यक्ति आया और उसने गाना चेंज करवाने को लेकर उससे और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उन दोनों को चोटें आई हैं। वही हरियाणा के पिंजौर की रहने वाली पल्लवी ठाकुर ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी रिश्तेदारी में पति के साथ शादी समारोह में आई हुई थी। रात 9:00 बजे के करीब वह पति के साथ डीजे पर नाच रही थी तो वहां मनीष कुमार ने उसके पति नरेंद्र से कहा कि वे लोग बार-बार गाना क्यों चेंज करवा रहे हैं। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। मनीष और उसके भाई ने पति के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PtjgGV
via
शादी में डीजे वाले को गाना चेंज करने को कहा तो दो गुटों में हुई मारपीट
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: