खरड़ पुलिस ने लुधियाना निवासी किरपाल सिंह की शिकायत पर एक महिला सहित दो लोगों के विरूद्ध 16.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में धारा 420,406 के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में किरपाल सिंह के अनुसार हाऊस कंस्ट्रक्शन का काम करता है। उसके संपंर्क में आए गांव फतेहउल्लपुर निवासी कुलीप सिंह ने उसे वर्ष 2016 में बताया कि मोहाली के सन्नी एन्क्लेव में कंस्ट्रक्शन का काम बहुत अच्छा चल रहा है। वहा पर पैसा इनवेस्ट किया जा सकता है। जिसके बाद कुलदीप ने उसे अपने भाई गुरजंट सिंह से मिलवाया जिनके अनुसार सन्नी एन्क्लेव में करीब 6 मरला के प्लाट पर 7 कमरे व दो दुकानें बनी हुई बताकर इस प्रापर्टी का सौदा किरपाल सिंह के साथ कर लिया गया। जिस प्रापर्टी का एग्रीमेंट कुलदीप सिंह ने गांव हरलालपुर निवासी मंजीत कौर से किया हुआ था। इस प्रापर्टी पर अदालत द्वारा रोक लगी हुई थी। जिस संबंध में दोनों पक्षों के मिलकर किरपाल के साथ इकरार कर लिया कि कोर्ट की स्टे खत्म होते ही प्रापर्टी की रजिस्ट्री किरपाल के नाम करवा देंगे तब तक इन दोनों ने उक्त मकान का कब्जा भी किरपाल को दे दिया। जिसकी एवज में इन लोगों ने कुल 16 लाख 50 हजार रुपये किरपाल से ले लिए। किरपाल ने इस मकान पर अपने ताले लगा कर अंदर शटरिंग का सामान भी रख लिया। इसी दौरान कोर्ट की स्टे टूटने के बाद उक्त मकान की रजिस्ट्री मंजीत के नाम करवा दी गई और उसके द्वारा लगाए गए ताले तोड़ कर उसका सामान भी खुर्द बुर्द कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IhVp9b
via
मकान बेचने के नाम पर 16.50 रुपए लाख की ठगी, मामला दर्ज
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: