होशियारपुर व नवांशहर के गैंगस्टर रवि बलाचौरिया को मोहाली के एयरोसिटी में एक निर्माणाधीन कोठी के बाहर खड़ी सफेद रंग की चंडीगढ़ नंबर एमजी हेक्टेर गाड़ी पंसद आ गई थी। उसके बाद रवि ने अपने साथी अरुण कुमार उर्फ मणि के साथ मिलकर इस गाड़ी को गनप्वाइंट पर लूट लिया। दोनों 22 दिसंबर की रात को इस लूटी गाड़ी को मोहाली से होते हुए लांडरां और फिर चुन्नी पार करते हुए फतेहगढ़ साहब के ज्योति स्वरुप गुरुद्वारा साहब ले गए। वहां पार्किंग में इन्होंने गाड़ी पार्क की और उसके बाद चले गए। इधर, जब मोहाली पुलिस को इस लूट की घटना की सूचना मिली तो आलाधिकारी घटनास्थल पर पहंुचे। शहर को सील करवा दिया गया और अज्ञात दो लुटेरों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। दूसरे सप्ताह पुलिस को फतेहगढ़ साहब पुलिस से सूचना मिली कि एक एमजी हैक्टेर गाड़ी गुरुद्वारा ज्योति स्वरुप गुरुद्वारा में काफी दिनों से लावारिस पार्क है। जब सोहाना एसएचओ दमनवीर सिंह अपनी टीम के साथ उक्त गुरुघर पार्किंग में पहुंचे तो लूट की एमजी हैक्टेर बरामद कर ली गई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में दिख रहा है कि रात के समय एक युवक इस गाड़ी को लाकर पार्क करता है और उसके बाद आगे पैदल चला जाता है।
सीआईए मोहाली की टीम ने सूचना के आधार पर फेज-6 से ऊना के हरोली एरिया के रहने वाले अरुण कुमार उर्फ मणि नाम के युवक को 110 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा। इसके खिलाफ फेज-1 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ और उसका पुलिस रिमांड लेती रही, ताकि पुलिस रवि बलाचौरिया तक पहुंच सके। पूछताछ में अरुण ने सोहाना पुलिस स्टेशन के अधीन एयरो सिटी में 22 दिसंबर की शाम को गनप्वाइंट पर लूटी एमजी हैक्टेर गाड़ी के बारे में बताया। सीआईए टीम ने सोहाना एसएचओ दमनवीर सिंह से सांझा किया और उसके बाद इस लूट केस में एसएचओ दमनवीर आरोपी अरुण को रिमांड पर सोहाना पुलिस स्टेशन लेकर आए थे।
}गुजरात से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस...
एयरोसिटी से लूटी गाड़ी के बारे में सीआईए इंचार्ज राजेश अरोड़ा ने बताया कि आरोपी ने इस गाड़ी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। पुलिस अभी गुजरात पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर रवि को प्रोडक्शन वाॅरंट पर लाएगी तो वही बताएगा। आरोपी अरुण को सोहाना पुलिस ने भी इस हैक्टेर लूट केस में पुलिस रिमांड पर अपने पास रखा तो वहां पर उसने खुलासा किया रवि को वह हैक्टेर गाडी पसंद आ गई थी इसलिए लूट ली। पूछने पर क्या किसी वारदात को अंजाम देना था या नहीं तो जवाब मिला कि इस हैक्टेर को आगे बेचना था। हैरानी की बात है कि अभी तक इस हैक्टेर क्यों लूटी गई, इसका कारण साफ नहीं हो पाया है। जबकि 17 फरवरी को इन्होंने यमुनानगर के छपरा से एक आई-20 गाड़ी भी लूटी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnGEzt
via
गाड़ी पसंद आ गई थी, इसलिए बलाचौरिया व साथी अरुण ने एयरोसिटी से लूट ली
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: