Breaking News

test

मार्च से मई के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा चलेगी लू; पंजाब, हिमाचल व हरियाणा में 1 डिग्री ज्यादा रहेगा पारा

नई दिल्ली/शिमला.मौसम विभाग ने इस बार गर्मियाें में सामान्य से अधिक गर्मी का अनुमान जाहिर किया है। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम व मध्य भारत में मार्च से मई के दौरान इस बार तापमान आधे डिग्री से लेकर एक डिग्री से अधिक तक रहेगा। दक्षिणी राज्यों में गर्मी में सामान्य तापमान रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवारको मार्च से मई के दौरान तापमान संबंधी यह अनुमान जारी किया है।


विभाग के सीजनल आउटलुक के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान व अरुणाचल प्रदेश में अगले तीनों महीने तापमान सामान्य से एक डिग्री या उससे अधिक रहेगा। पूरी गर्मियों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडीशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात में तापमान आधे डिग्री से एक डिग्री के बीच ज्यादा रहेगा।

देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य तापमान महसूस होगा। देश के कोर हीटवेव जोन यानी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा व तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान के बढ़ने की संभावना 43% आंकी गई है। इन सभी राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलेगी।

पंजाब-हिमाचल में आज से तेज हवा, बारिश के आसार

पंजाब में शुक्रवार से फिर से मौसम में बदलाव होगा। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने व गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और खुले इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। 28 फरवरी को पंजाब के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 29 फरवरी के लिए 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पहली मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमाचल में कई जगह शुक्रवार से अगले दो दिन भारी बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vbVxUJ
via
मार्च से मई के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा चलेगी लू; पंजाब, हिमाचल व हरियाणा में 1 डिग्री ज्यादा रहेगा पारा मार्च से मई के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा चलेगी लू; पंजाब, हिमाचल व हरियाणा में 1 डिग्री ज्यादा रहेगा पारा Reviewed by Dibyendu on 17:28 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.