स्थानीय नगर काउंसिल की ओर से स्वच्छ भारत अभियान मुहिम तहत चल रहे पखवाड़े दौरान शहर के सभी वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर से गंदगी को पूर्ण तौर पर हटाए जाने को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई सेवकों ने सफाई अभियान चलाया। नगर काउंसिल की ओर स्वच्छ भारत अभियान को शहर में सफल बनाने के लिए सभी 17 वार्डों में कर्मचारियों की डियूटीया लगाई गई है। जो प्रतिदिन सफाई संबंधी अपनी रिर्पोट पेश करेगें।
गर काउंसिल के ईओ वीके जैन ने बताया कि सरकार की हिदायतों अनुसार 5 मार्च तक चलने वाले सफाई मुहिम पखवाड़े दौरान शहर के सभी वार्डों में सफाई मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े दौरान प्रत्येक वार्ड में लगे गंदगी के ढेरो,मलवे,गलियों और नालियों की सफाई की जाएगी। जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त वार्ड में आने वाले धार्मिक अस्थानो और स्कूलों की सफाई का भी विशेष तौर पर निरीक्षण किया जाएगा। शहर में स्वच्छता अभियान तहत मनाए जा रहे पखवाड़े को लेकर नगर काउंसिल की ओर से प्रत्येक वार्ड में काउंसिल कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है जिसमें वार्ड नंबर 1 में रेनू बाला, वार्ड नंबर 2 में संतोष वर्मा,वार्ड नंबर 3 में राजेश कुमार, वार्ड नंबर 4 में दर्शन कुमार, वार्ड नंबर 5 में अशोक कुमार, वार्ड नंबर 6 में अजमेर सिंह, वार्ड नंबर 7 में झिरमल सिंह, वार्ड नंबर 8 में शेर सिंह, वार्ड नंबर 9 में राहुल, वार्ड नंबर 10 में पंकज, वार्ड नंबर 11 में मुकेश कुमार , वार्ड नंबर 12 में बृजबाला, वार्ड नंबर 13 में जसप्रीत कौर, वार्ड नंबर 14 में परमजीत कौर, वार्ड नंबर 15 में हरप्रीत सिंह, वार्ड नंबर 18 में योगेश कुमार तथा वार्ड नंबर 17 में रविन्द्र उप्पल की डियूटी लगाई गई। जो कि शहर में सफाई मुहिम दौरान अपने-अपने वार्ड की साफ-सफाई की रिर्पोट देगें।
शहर में सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I1kp45
via
स्वच्छ भारत मुहिम के दौरान वार्डों में सफाई का काम शुरू
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: