बदाह से पकड़ा गया जगदीश।
बिलासपुर| सड़क दुर्घटना के 6 साल से अधिक पुराने मामले में अदालत से उद्घोषित अपराधी करार दिए गए आरोपी को पुलिस के पीओ सैल ने आखिर ढूंढ निकाला। पीओ सैल की टीम ने कुल्लू के बदाह निवासी आरोपी जगदीश को गत रविवार रात उसके गांव से ही धर दबोचा। आगामी कार्रवाई के लिए उसे सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार निहारखन बासला निवासी रामपाल ने 9 दिसंबर 2013 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वह सीमेंट से भरा ट्रक लेकर बरमाणा से कीरतपुर की ओर जा रहा था। झुंगी मोड़ के पास दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार वैन आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए आई। उस ट्रक के बंपर से टकराने के साथ ही वैन दूसरे ट्रक के बंपर से भी टकराई। इससे वैन ड्राईवर कुल्लू के बदाह का रहने वाला जगदीश तथा वैन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
पुलिस ने वैन चालक जगदीश के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। छानबीन के बाद अदालत में चालान पेश किया गया। अदालत द्वारा कई बार नोटिस व सम्मन जारी करने के बावजूद आरोपी जगदीश कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने 19 अप्रैल 2017 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया था। पीओ सैल की टीम ने उसकी तलाश में कुल्लू, मनाली, बंजार, मंडी व करसोग समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। गत रविवार रात एक पुख्ता सूचना के आधार पर पीओ सैल के इंचार्ज दौलतराम तथा कांस्टेबल राकेश व राजकुमार को उसी के गांव बदाह से गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/390bvQc
via
पीओ सैल ने धर दबोचा उद्घोषित अपराधी
Reviewed by Dibyendu
on
18:05
Rating:
No comments: