पिंजौर पुलिस थाने में आईरियो फाइव रीवर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें कंपनी के उच्च अधिकारियों मधुकर तुलसी, ललित गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। इस कंपनी ने पिंजौर कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स के सेक्टर 3,4,4ए में लोगों को फ्लैट और प्लॉट देने के नाम पर बुकिंग की थी। अब फ्लैट नहीं मिला, तो कई लोगाें पर मामला दर्ज किया गया है। असल में पटियाला की रहने वाली सुखजिंदर कौर ने यहां पिंजौर कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स में फ्लैट बुक करवाया था। इसकी एवज में 15 लाख 31 हजार रुपए एडवांस पेमेंट भी दी गई थी। कंपनी के अकाउंट में पैसे जमा करवाने के बाद उन्होंंने टाइम टू टाइम इस बारे में पता किया था। लेकिन उन्हें पता चला है, कि कुछ महीनों यहां काम चलने के बाद प्रोजेक्ट ही बंद कर दिया गया है। सेक्टर-20 के विजय कौशिक ने बताया कि उन्होंने भी यहां फ्लैट बुक करवाया था। उन्हें कुछ दिनों तक यहां काम चलता हुआ मिला था। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से दावा किया गया था कि ये प्रोजेक्ट जल्दी पूरा हो जाएगा, लेकिन अब सामने आया है कि ये प्रोजेक्ट तो बंद हो चुका है।पुलिस के पास पहले भी इस कंपनी और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की जांच सामने आया है कि कंपनी की ओर से 2014 में लोगाें को अलॉटमेंट लेटर भी जारी किया गया था। वहीं, अलॉटियों के साथ एग्रीमेंट भी किया गया था। लोगों को कहा गया था कि 2018 में उन्हें पजेशन दे दिया जाएगा। लेकिन यहां 2016 में कंपनी ने सिर्फ 5 प्रतिशत काम शुरू किया था। फिर काम बंद कर दिया गया था। इसके चलते अब मामला दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PxwRwT
via
पैसे लेने के बाद नहीं दिया फ्लैट का पजेशन, दो लोगों की शिकायत पर कंपनी पर केस
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: