Breaking News

test

बंठिडा के क्लब ने 2 लाख 10 हजार की किताबें खरीदीं, पहले दिन 10 लाख से ज्यादा की सेल


आज के सोशल मीडिया के दौर में भी लोगों के बीच किताबों को पढ़ने का क्रेज है। पीयू शुरू हुए पुस्तक मेले में दूर दराज से लोग किताबें खरीदने पहुंचे। पीयू में श्री गुरुतेग बहादुर के 400वां साल को समर्पित शुरू हुए पुस्तक मेले में बठिंडा से पहुंचे सिविल लाइन क्लब गुरुनानक हाल एंड लाइब्रेरी के सदस्यों ने 2 लाख 9 हजार 593 रुपए की किताबें खरीदीं। इसी तरह वैनकूंवर और रतवाड़ा साहब ट्रस्ट से डॉ. सुखविन्दर सिंह और सतविंदर सिंह पचास-पचास हजार की किताबें खरीद लीं। डायरेक्टर पब्लिकेशन ब्यूरो डॉ. सरबजिंदर सिंह ने बताया कि शाम तक करीब 10 लाख रुपए से अधिक की किताबें बेची जा चुकी हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी में लगे 4 दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन वीसी डॉ. बीएस घुम्मन ने किया। पुस्तक मेला डायरेक्टर पब्लिकेशन ब्यूरो डॉ. सरबजिंदर सिंह की देखरेख में चल रहा है। डायरेक्टर पब्लिकेशन ब्यूरो डॉ. सरबजिंदर सिंह ने भी विचार रखे। इनके अलावा उद्घाटनी सैशन में डॉ. केहर सिंह, डॉ. बलकार सिंह, डॉ. मेहर सिंह, डॉ. सुखदयाल सिंह ने यादों को ताजा किया। यहां डॉ. गुरमीत सिंह की पुस्तक सतगुरु नानक रिलीज की गई।

डॉ. सुखविन्दर और सतविंदर सिंह ने 50-50 हजार की किताबें खरीदीं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2utVFhO
via
बंठिडा के क्लब ने 2 लाख 10 हजार की किताबें खरीदीं, पहले दिन 10 लाख से ज्यादा की सेल बंठिडा के क्लब ने 2 लाख 10 हजार की किताबें खरीदीं, पहले दिन 10 लाख से ज्यादा की सेल Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.