Breaking News

test

उत्तराखंड पर हिमाचल ने शानदार जीत की दर्ज


कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध बागवान एवं अवार्ड आफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 30 ओवरों में उत्तराखंड को 205 रनों का लक्ष्य रखा। हिमाचल की ओर से अनिल ने सबसे अधिक 49 रन बनाए और रमेश कैथ ने 46 रन बटोरे। उत्तराखंड की तरफ से तुषार ने 3 विकेट लिए। जब उत्तराखंड ने बल्लेबाजी शुरू की तो लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 रनों पर ऑल आउट हुए। इस दौरान उत्तराखंड के खिलाड़ी दलीप ने 17 रन और संदीप ने 15 रन बनाए। हिमाचल की तरफ से नीरज सैनी ने 4 विकेट लिए और निहाल ने 2 विकेट झटके। मेन आफ द मैच का खिताब नीरज सैनी ने जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cf76uL
via
उत्तराखंड पर हिमाचल ने शानदार जीत की दर्ज उत्तराखंड पर हिमाचल ने शानदार जीत की दर्ज Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.