Breaking News

test

25 लाख के डाॅलर देने का झांसा देकर ठगे 3 लाख, थमाया अखबारों का बंडल, अरेस्ट

लुधियाना.इंडियन करंसी लेकर फिर अखबारों के बंडल थमाने वाले गिरोह के दो सदस्यों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनवर आलम और मोहम्मद अली और मोहम्मद अली निवासी कोलकाता के रूप में हुई है। आरोपी 25 लाख रुपए के डाॅलर दिखाकर तीन लाख की ठगी की। आरोपियों के कब्जे से 180 डाॅलर, फोल्ड की अखबार, किट बैग और एक लोहे का हथियार बरामद हुआ है।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ठग घूम रहे हैं। इसके बाद एक मेंबर को आरोपियों का ग्राहक बनाया और उससे आरोपियों को फोन कर डाॅलर लेने की बात कही। आरोपियों ने मुलाजिम को बुलाया और जहां उन्होंने दोनों को दबोच लिया।

खुद कोएयरपोर्ट काकर्मचारीबताते थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि 10 डाॅलर के 20-20 नोट इकट्ठा किए हुए थे। वहीं लेकर लोगों से मिलकर कहते थे कि वो एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं। वहां से उन्हें एक डाॅलर वाला बैग मिला है। अगर वो 3 लाख दें तो सारे डाॅलर उसे दे देंगे। जो भी लालच में आकर पैसे दे देता था तो आरोपी बैग में डालते समय उसे अखबार पर चिपकाए डाॅलर दिखा देते थे और फिर बाद में वो डाॅलर भी उतारकर अखबारें उन्हें थमा देते थे। इसकी तरह से उन्होनें कई लोगों से ठगी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अखबारों का बंडल दिखाते पुलिस अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wi6STq
via
25 लाख के डाॅलर देने का झांसा देकर ठगे 3 लाख, थमाया अखबारों का बंडल, अरेस्ट 25 लाख के डाॅलर देने का झांसा देकर ठगे 3 लाख, थमाया अखबारों का बंडल, अरेस्ट Reviewed by Dibyendu on 16:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.