सेक्टर-5 पुलिस थाने में एक चोरी और धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला को स्नैचरों को डर दिखाकर पहले तो उसके हाथों से गोल्ड के कंगनों को उतरवाए अाैर उन्हें कहा गया, कि ये कंगन संभाल कर रख लो। उसके बाद उन्हें ऑटो में बैठाते ही बेहोश कर दिया गया। उसके बाद उतारे गए, कंगनों को ऑटो में मौजूद युवकों ने ले लिया अाैर बुजुर्ग महिला को बेहाेशी की हालत में उतार दिया, लेकिन उसके बाद जब वो शाम को घर पहुंची तो उसके पास कंगन ही नहीं थे। ऐसे में अब महिला को दो दिनों के बाद होश अाया है। जिसके बाद सेक्टर 5 पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।
असल में सेक्टर-4 के मकान नंबर 933 में रहने वाली कमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है, कि वो 24 फरवरी को अपने घर से सुबह 10 बजे सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के लिए निकली थी। ऑटो लेने के लिए वे सेक्टर-11 के चौक के पास पहुंची, जहां से एक ऑटो मिला। इस ऑटो में जब कमला सवार हुई, तो उसमें सिर्फ एक ही व्यक्ति था। बुजुर्ग महिला के अनुसार कुछ दूरी पर जाकर ऑटो चालक ने उसे नीचे उतारा और कहा, कि आप रोड क्रॉस करो, मैं ऑटो को मोड़कर लाता हूं।
लेकिन महिला को ये नहीं पता है, कि उसे कहां उतारा गया है। ऐसे में कमला ने रोड क्रॉस किया और उसके बाद वो सड़क के दूसरी ओर पहुंची ही थी, कि एक बाइक पर दो युवक यहां आए। उन दो युवकों ने उसे कहा कि अपने गोल्ड के कंगनों को निकाल पर्स में रख लो।
स्नैचिंग के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में आपके गोल्ड के कंगन भी स्नैच हो सकते हैं। जिस पर कमला ने ऐसा ही किया, जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने उन्हें ऑटो में भी बिठाया।
घटना के दो दिन बाद आया महिला को होश
कमला के अनुसार ऑटो में बैठने के बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे कुछ भी याद नहीं है। वहीं दो दिन बाद हाेश में अाने पर अब सेक्टर-5 पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी गई है। मामले की शिकायत आने के बाद सेक्टर-5 पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 379, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब सेक्टर 14 पुलिस थाने में बनाए गए सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम से टाइमिंग के हिसाब से सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है। बुजुर्ग महिला के बताए टाइम और रूट के हिसाब से सेक्टर-11 के चौक की सीसीटीवी फुटेज को चैक किया जा रहा है। उसके बाद सेक्टर-4 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है, क्योंकि शाम करीब 4 बजे के आसपास कमला अपने घर पर वापिस आई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ccjiMR
via
स्नैचरों का डर दिखा उतरवाए सोने के कंगन, फिर ऑटो में बैठाने के बाद कर लिए चोरी
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: