Breaking News

test

स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कमेटी का गठन


कालका में गठित शिक्षा सुधार समिति के सदस्य

कालका। कालीमाता मंदिर परिसर में शहर के गणमान्य लोगों की बैठक हुई, जिसमें प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए शिक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है। सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि आज महंगी होती शिक्षा, अधिकतर स्कूलों की मनमानी और विभाग के ढीले रवैये के कारण बच्चों को पढ़ाना आम आदमी के लिए मुश्किल ही नहीं, बल्कि यह कार्य चुनौती बनकर रह गया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा ली जा रही भारी भरकम फीस , बिल्डिंग डेवलपमेंट चार्ज, तय दुकानों पर मिलने वाली अलग अलग वर्दीयां व किताबें एड़मिशन फीस सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। अब समिति नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले व मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ आवाज उठाएगी और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalka News - committee formed to curb the arbitrariness of schools


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/394VIjm
via
स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कमेटी का गठन स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कमेटी का गठन Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.