Breaking News

test

सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों पर रहेगा फोकस, बजट में 15% का इजाफा संभव

चंडीगढ़.हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को नया इतिहास लिखा जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब प्रदेश के सीएम बजट पेश करेंगे। बजट भाषण दिन के 12 बजे शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने 100 दिन में तैयारी पूरी की है। सूत्रों के अनुसार बजट में करीब 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिछली बार 1 लाख 32 हजार करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया था।

प्रदेश की जनता पर नया बोझ बढ़ने की संभावना काफी कम है। सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों पर सरकार का फोकस रहेगा। किसानों को लेकर प्री-बजट चर्चा में जो 40 से अधिक सुझाव आए हैं, उन पर सरकार अमल कर सकती है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के बजट में आय के साधन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि सरकारी खजाने में राशि बढ़ सके। सरकार के पास इसके लिए करीब 40 सुझाव आए हैं, जिन्हें बजट में शामिल किया जाएगा।

ये घोषणाएं संभव

  • राशि जुटाने के लिए सरकार अवैध कॉलोनियों को पक्का करने के लिए कोई नई नीति की घोषणा कर सकती है।
  • अवैध खनन रोकने के लिए भी विचार हुआ है। ऐसे में खदानों से सरकार खजाना भरने का प्रयास कर सकती है।
  • सरकार ऐसे किसानों से वह जमीन खरीदने पर विचार कर रही है, जिनके बीच से रजवाहे होकर गुजरते हैैं। इन पर प्रयोग होने वाले पानी पर भी सरकार चार्ज वसूल कर सकती है।

यूं चली बजट पर कसरत

  • सीएम 100 दिन से बजट तैयार करा रहे हैं। वे फरीदाबाद, गुरुग्राम व पानीपत समेत कई जगहों पर प्री-बजट बैठक कर चुके हैं।
  • मंत्रियों ने भी किसानों व अन्य संगठनों के साथ संपर्क करके उनकी राय जानी है कि वह कैसा बजट चाहते हैं।
  • 10 जनवरी को दिल्ली में सभी 10 सांसदों के साथ बजट पर सेक्टर्स के मुताबिक मंथन हो चुका है।
  • 17 से 19 फरवरी तक पंचकूला में विधायकों के साथ भी प्री बजट चर्चा पर गहन विचार विमर्श हो चुका है।

दिख सकती है दिल्ली की झलक

  • दिल्ली में आप सरकार द्वारा बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया गया था। ऐसे में आप वहां फिर सत्ता में आ चुकी है।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल स्वास्थ्य के क्षेत्र का बजट दस हजार करोड़ को पार कर सकता है।
  • राज्य सरकार का ध्यान ग्रामीणों व उद्योगों की तरफ भी रहेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/399KJFo
via
सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों पर रहेगा फोकस, बजट में 15% का इजाफा संभव सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों पर रहेगा फोकस, बजट में 15% का इजाफा संभव Reviewed by Dibyendu on 17:51 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.