जिले के अमरोह व सुजानपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच छात्राओं ने बीते साल नंवबर महीने में हुई राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट परीक्षा में अव्वल स्थान पाया है। मैरिट स्कॉलरशिप में बेहतर स्थान पाने के लिए अब तीनों छात्राओं को हर महीने एक-एक हजार की राशि की छात्रवृति मिलेगी। सरकारी स्कूल की इन छात्राओं की और से बेहतर अंक हासिल करने को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
स्कूल की छात्रा संजय कौंडल की बेटी महक कौंडल ने 141 अंक लेकर तीसरा स्थान, संजय कुमार की बेटी स्नेहा ठाकुर ने 134 अंक लेकर जिला भर में सातवां स्थान व संसार चंद की बेटी शिवांगी कुमारी ने 126 अंक लेकर 26 वां स्थान हासिल किया है। इन्हें अब 9वीं कक्षा से लेकर जमा दो तक हर महीने एक-एक हजार की राशि की स्कॉलरशिप मिलेगी। प्रिंसिपल चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि स्कूल की छात्राओं और छात्रों को समय-समय पर कई कम्पीटिशन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा अौर खेल के क्षेत्र में भी इस स्कूल के स्टूडेंट्स ने काफी नाम कमाया है। इस मौके उन्होंने छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं भरेड़ी क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमरोह की दो छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अनमोल राणा तथा अंजली ठाकुर कक्षा 8वीं की छात्राएं हैं, इसके तहत उन्हें हर वर्ष 9, 600 की राशि प्राप्त होगी। यह जानकारी विज्ञान अध्यापक अमित कुमार कौंडल ने दी। इस मौके पर प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा व जसवीर सिंह भी मौजूद थे।
अमरोह स्कूल की दो छात्राओं का चयन हुआ स्कॉलरशिप के लिए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HOy0vL
via
मैरिट स्कॉलरशिप में छात्राओं ने पाया अव्वल स्थान, हर महीने मिलेगी एक हजार की राशि
Reviewed by Dibyendu
on
18:05
Rating:
No comments: