Breaking News

test

बच्चों का खर्राटे लेना बीमारी का संकेत


बच्चा तेज आवाज के साथ रोजाना खर्राटे ले रहा है। बच्चे में यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसा रेगुलर होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खर्राटे से एडल्ट ही नहीं बच्चे के ब्रेन और दिल पर असर पड़ता है। उसके ब्रेन तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने पर लर्निंग डिसएबिलिटी हो सकती है। यह जानकारी टीबी अस्पताल के डी एमएस डाॅ. विशाल चाेपड़ा ने कही। वह शनिवार काे मेडिकल काॅलेज में ईएनटी डिपार्टमेंट हेड डाॅ. संजीव भगत की अध्यक्षता में कराए सेमिनार काे संबाेधित कर रहे थे।

दिल पर असर पड़ने से बढ़ जाता है अटैक का खतरा

डाॅ. विशाल ने बताया कि दिल पर असर पड़ने से अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों में ऑबस्ट्रेक्टिव स्लिप एपनिया भी होता है। इसमें बच्चा दस सेकेंड के लिए सांस रोक कर हल्के-हल्के खर्राटे लेता है। नींद पूरी न होने के कारण वह चिड़चिड़ा रहता है। स्कूल में परफॉर्मेंस पर फोकस नहीं कर पाते हैं। टांसिल की तरह एंडोनाइड ज्यादा बढ़ गए हैं, या फिर नाक की हड्डी टेढ़ी होने और एलर्जी के कारण जुकाम रहने से खर्राटे की प्रॉब्लम होती है। रात में सोते समय बिस्तर पर यूरिन पास करने वाले बच्चों में यह समस्या देखी जा सकती है।

पुरुषाें में राेग हाेने की अाशंका महिलाअाें से डबल | पुरुषों में यह रोग होने की आशंका महिलाओं से लगभग दो गुना होती है। आमतौर पर इस बीमारी का आक्रमण 40 से 60 वर्ष की आयु में होता है, परंतु युवाओं तथा किशोरों में भी खर्राटे लेने की बीमारी हो सकती है। अब तो छोटे बच्चों में भी इस रोग के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। खर्राटे अधिक आने पर पालीसाइटमियो नामक रोग हो सकता है। इसमें रक्त कणों की संख्या बढ़ने के कारण खून की गांठें पड़ सकती हैं। यदि ये गांठें उन रक्त वाहिनियों में पहुंच जाएं जो हृदय में रक्त ले जाती हैं तो व्यक्ति को पक्षाघात, हार्ट अटैक तथा ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

सेमिनार के दौरान डाॅ. विशाल चाेपड़ा काे सम्मानित करता स्टाफ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - snoring for children is a sign of illness


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32FBDhe
via
बच्चों का खर्राटे लेना बीमारी का संकेत बच्चों का खर्राटे लेना बीमारी का संकेत Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.