Breaking News

test

हाई जंप में विशाल और सोनू ने पाया पहला स्थान


आर्यंस ग्रुप आफ कॉलेजिस में 13वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता आयोजन की गई। इसमें इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, बीएएड आदि के छात्रों ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर गेम्स में भाग लिया। पूरे आयोजन को तीन भागों में बांटा गया। आउटडोर खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, बाला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि शामिल थे। इनडोर खेलों में शतरंज कैरम बोर्ड और बैडमिंटन शामिल थे। फन गेम्स में 3 लेग रेस, टग ऑफ वार, सैक रेस, ईटिंग नूडल्स, फाइंडिंग बॉल्स इन मड, पोटेटो रेस और फन क्रिकेट शामिल किए गए। आर्यंस ग्रुप के डायरेक्टर बीएस सिद्धू ने छात्रों को अपनी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियों पर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एथलेटिक मीट के परिणाम :- कैरम बोर्ड में आमीर अहमद रहे प्रथम

}इंडोर गेम्स : कैरम बोर्ड में आमीर अहमद (बीबीए) ने प्रथम स्थान, सईद वसीम (बी टेक सिविल) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

}चेस में हेमैन विलिंग (बीएससी एग्री) ने प्रथम स्थान, एजाज अहमद (एमबीए) ने द्वितीय स्थान, ऊमेर (एमबीए) ने तृतीय स्थान पाया।

}बैडमिंटन (ब्वॉय) सिंगल में हैंगलू जैम्स (बीटेक मैकेनिकल) ने प्रथम स्थान, आशुतोष ने दूसरा, एजाज (एमबीए) ने तीसरा स्थान पाया।

}बैडमिंटन (गर्ल्स) सिंगल में जुही (बीएससी एग्री) ने प्रथम स्थान, यंनिंग (जीएनएम) ने द्वितीय स्थान, ज्योति (बी.एससी एग्री) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

}बैडमिंटन डबल में जाहिद और मुजमिल ने प्रथम स्थान, सरोज और शाहबाज ने द्वितीय स्थान, कुंदन और अश्वनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

}आउटडोर श्रेणी : हाई जंप में विशाल (बीएससी एग्री), सोनू (बी फार्मा) ने प्रथम स्थान और जेम्स हिजम (बीएससी एग्री), सुजीत (बी फार्मा) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

}कबड्डी में चिराग सोनी, लविश बाली और टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

}रेस (लड़के) 100 मीटर रेस (ब्वाय) में विशाल कुमार ने प्रथम स्थान, सत्य प्रकाश ने द्वितीय स्थान, तौकीर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

}रेस (लड़कियां) 100 मीटर रेस (गर्ल्स) में साक्षी ने प्रथम स्थान, गुड़िया ने द्वितीय स्थान, दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में सुजीत ने प्रथम स्थान, राजनारायण ने द्वितीय स्थान, एहतेशाम ने तृतीय स्थान पाया।

}खो-खो (लड़कियों) में हिकली एन शोए, विलिबो केटी और टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

}डिस्कस थ्रो में मोहन कुमार (बीफार्मा) ने प्रथम स्थान, अमन शाह (बी टेक सीएससी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

}जैवलिन थ्रो में सोनू (बी.फार्मा) ने प्रथम स्थान, सरोज कुमार (बी एससी एग्री) ने द्वितीय स्थान पाया।

}वॉलीबाल में वाहिद इकबाल, सुलेश कुमार और टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

}लॉग जम्प में जसविन्द्र सिंह (बीसीए) ने प्रथम स्थान, शुभम वर्मा (बी टेक सीएससी) ने द्वितीय स्थान और जैम्स हिजम (बी एससी एग्री) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

}टॅग ऑफ वार में लविश बाली, राहुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

}फाइंडिंग बॉल इन मड में हरप्रीत सिंह (बीसीए) ने राहुल (जीएनएम) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - vishal and sonu got first place in high jump


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32BP95g
via
हाई जंप में विशाल और सोनू ने पाया पहला स्थान हाई जंप में विशाल और सोनू ने पाया पहला स्थान Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.