Breaking News

test

खंभों पर फ्यूज-स्विचों के निकल गए हैं आधे सेट, तारों में हो रही स्पार्किंग


शहर में विद्युत खंभों पर लगाए गए किटकैट कई जगह पर बदतर हालत में है। फ्यूज स्विच हादसों को न्योता दे रहे हैं। रोजाना इन प्वाइंट्स पर स्पार्किंग होती है जिससे इनकी रिपेयर करने वाले कर्मचारियों के लिए खतरा बना रहता है। लेकिन इनकी प्रॉपर सुध विद्युत बोर्ड नहीं ले रहा है। फ्यूज स्विच में केबल खुले में जोड़कर सप्लाई को चलाया जा रहा है। खराब होने पर पूरा फ्यूज स्विच नही बदला जा रहा है। इन्हें कवर करके भी नहीं रखा गया है।

खंभों पर तारों का जालः खंभों पर विद्युत केबलों का जाल इतना बढ़ चुका है कि जब कर्मचारी रिपेयर करने पहुंचते हैं तो उन्हें भी तार ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ती है। किसे कहां जोड़ा गया है इसे ढूंढने में वक्त लगता है। समय पर इनकी मेंटेनेंस ना होने के कारण हालत खराब है। जहां तारें खराब है या जॉइंट है वहां पर प्रॉपर टेपिंग की जानी चाहिए ताकि अगर यह खुले मे भी है तो इसमें पार्किंग की वजह से नुकसान ना हो। खासकर के बारिश के समय में खतरा खंभों पर और ज्यादा बढ़ जाता है। जहां फ्यूज सेट खराब हो जाते है उन्हें बदल देना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

जिन खंभों पर फ्यूज स्विच खराब है या उनका एक हिस्सा निकल गया है। उन्हें रिप्लेस करवाया जाएगा ताकि सिस्टम प्रॉपर और सेफ ढंग से चले। ऐसे खंभों को चेक किया जाएगा जहां भी मेंटेनेंस जरूरी होगी की जाएगी।
अश्वनी पुरी, एसडीओ विद्युत सबडिविजन दो हमीरपुर।


खंभाें पर लगे किटकैट पर फ्यूज-स्विच बदतर हालत में हैं

जले फ्यूज बॉक्स पर लगाई हैं तारें शहर में कई खंभों पर किटकैट लगाए गए हैं ताकि जब भी फ्यूज उड़े तो कर्मचारी उनकी प्रॉपर मेंटेनेंस कर सकें। लेकिन कई जगह ऐसी है जहां इन की हालत खराब है। फ्यूज स्विच का आधा हिस्सा निकल गया है जिसे सीधा केबल से जोड़कर सप्लाई दी जा रही है। कई खंभों पर फ्यूज सेट का ऊपर का ढक्कन निकल चुका है। जिसे नंगी तारें साफ दिख रही है और इनमें रोजाना स्पार्किंग होती है। इनके ऊपर प्रॉपर टेपिंग भी नहीं की गई है जिससे खतरा और बढ़ जाता है। डीसी ऑफिस परिसर में भी एक पोल पर ऐसा किटकैट लगा हैं िजसकी हालत बदतर है। गांधी चौक पर भी यही स्थिति एक पोल पर है। दूसरी जगहों पर भी अगर बोर्ड प्रॉपर खंभों पर किटकैट चेक करें तो ऐसी हालत उन्हें साफ देखने को मिल जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - half set of fuse switches on poles sparking in wires


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32vshEE
via
खंभों पर फ्यूज-स्विचों के निकल गए हैं आधे सेट, तारों में हो रही स्पार्किंग खंभों पर फ्यूज-स्विचों के निकल गए हैं आधे सेट, तारों में हो रही स्पार्किंग Reviewed by Dibyendu on 18:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.