Breaking News

test

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 22 मार्च को थी शादी


जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर मुकेरियां के भंगाला चुंगी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान नेक सिंह (31) वासी लेहडिया तहसील इंदौरा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। परिवार ने उसकी 22 मार्च को शादी तय की हुई थी। नेक सिंह अमृतसर से छोटे भाई की दवाई लेकर लौटा था।

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में नेक सिंह के चाचा पूर्ण सिंह ने बताया कि नेक सिंह अपने छोटे भाई की दवाई लेकर अमृतसर से लौटा था। वह मुकेरियां में साइकिल स्टैंड से अपने मोटरसाइकिल लेकर अपने घर जा रहे थे कि मुकेरियां की भंगाला चुंगी के पास अचानक रात साढ़े आठ बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मुकेरियां के सिविल अस्पताल में लिया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पूर्ण सिंह ने बताया कि नेक सिंह के पिता रूपलाल की 22 मार्च 2019 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wRJdcu
via
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 22 मार्च को थी शादी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 22 मार्च को थी शादी Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.