Breaking News

test

शाम साढ़े पांच बजे पार्क किया ट्राला, रात दो बजे हो गया चोरी


बनूड़| बनूड़ एरिया में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने हाईवे पर पार्क टिप्पर चोरी कर लिया गया। तीन दिन पहले गांव कराला में खेतों में लगी ट्यूबवैलों की मोटरों से केबल और स्टाटर चोरी कर लिए गए थे। जानकारी के अनुसार बनूड़ का रहने वाला जोगिंदर सिंह टिप्पर पर ड्राइवर का काम करता है। मंगलवार शाम को करीब साढे ़ पांच बजे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आगे टिप्पर खड़ा किया था। जोगिंदर सिंह ने टिप्पर को लेकर सुबह जल्दी काम पर निकलना था। अल सुबह करीब दो बजे वह जब टिप्पर लेने सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो टिप्पर गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पार्टी जांच के लिए सुबह 6 बजे घटना स्थान पर पहुंची थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TnCYVo
via
शाम साढ़े पांच बजे पार्क किया ट्राला, रात दो बजे हो गया चोरी शाम साढ़े पांच बजे पार्क किया ट्राला, रात दो बजे हो गया चोरी Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.