फेज-7 स्थित एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में दो पेंट को अल्ट्रेशन के बाद वापस करने आए युवक को मैनेजर ने मना कर दिया कि वह यह बदल नहीं सकते। आरोपी कार चालक युवक अपने पिता के साथ आया और वहां से दो ओर पेंट उठाकर बाहर देखने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठकर फरार होने लगा। उसी समय शोरुम मैनेजर मनोज कुमार ने उस युवक का पीछा कर उसे रोक लिया और पेंट वापस शोरुम में ले आया। चंद मिनट बाद युवक ने शोरुम में आकर मैनेजर पर पंच से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए शोरुम के एक कारिंदे दीपक कुमार की बाजू में भी पंच लगा। आरोपी युवक ने मैनेजर मनोज के मुंह और सिर पर इतनी बार पंच मारे की वह लहुलुहान होकर गिर गए। हमलावर मौके से फरार हो गया। शोरुम के अन्य वर्करों ने घायल मैनेजर व कारिंदे को फेज-6 सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर मैनेजर मनोज कुमार के सिर व चेहरे पर टांके लगे हैं और उन्हें एडमिट कर लिया गया। वहीं कारिंदे विनोद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में घायलों ने हमलावर युवक व उसके पिता के खिलाफ शिकायत दे दी हैं। पुलिस शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी बाप-बेटे की पहचान करने में जुटे हुए थे। चंद दिनांें पहले खरीदी थी दो पेंटस, पहले की मैनेजर ने कह दिया था अल्ट्रेशन के बाद वापस नहीं होगी। शोरूम मालिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि चंद दिनों पहले उनकी शॉप पर एक युवक आया था और उसने कपड़ेक खरीदे थे। मैनेजर मनोज ने युवक को उसी दिन बताया था कि यदि एक्सचेंज करनी होगी तो पेंटस को अल्ट्रेशन न करवाए।
शोरूम मालिक ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की है।
}अल्ट्रेशन करवा वापस करने आया था पेंट...
पीड़ित मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर युवक अपने पिता को साथ लेकर दोबारा से उनके शोरुम पर पेंट एक्सचेंज करने आया था। आरोपी ने मैनेजर को मना कर दिया कि उसने पेंट अल्टर नहीं करवाई है। मैनेजर ने दोनों पेंट ले ली और उधर युवक अपने पिता के साथ दो ओर पेंट उठाकर उसका रंग देखने के बहाने शोरुम से बाहर ले आया। मैनेजर ने युवक द्वारा लौटाई गई पेंट को निकाल जब चेक किया तो पाया कि दोनों पेंट अल्टर करवा ली थी। बाद में युवक और उसके पिता शोरुम में आकर बहस करने लगे। तभी दाेनों मैनेजर से हाथापाई करने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38fn316
via
शोरूम मैनेजर को पंच मार कर दिया लहूलुहान, आरोप-पेंट उठाकर ले जा रहे युवक को राेका था
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: