Breaking News

test

बजट से पहले अकालियों ने वित्तमंत्री को घर में घेरा, 12 विधायक समेत 90 हिरासत में, घेराव के कारण सदन देर से पहुंचे मनप्रीत

चंडीगढ़.पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बजट से पहले किसी वित्त मंत्री को घर में ही घेर लिया गया हो। इस कारण वित्त मंत्री 5 से 7 मिनट देरी से पहुंचे। सदन में मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने बताया कि अकाली दल ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का आवास घेर रखा है। उन्हें बाहर नहीं आने दे रहे हैं। इसके बाद सदन 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि वित्त मंत्री पहुंच गए और 11.29 बजे बजट भाषण शुरू किया, जो 1.11 बजे समाप्त हुआ। वहीं, पुलिस ने विक्रम मजीठिया समेत कुल 12 एमएलए समेत 90 लोगों को हिरासत में लिया और कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस वालों से झड़प भी हुई।

यह था मामला : जैसे ही बजट पेश करने का समय नजदीक आया, तभी प्रदर्शन और तेज हो गया

इस पूरे मामले अकाली दल के सदस्यों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव सदन में लाने की अनुमति भी मांगी, जो स्पीकर ने उन्हें दे दी। शुक्रवार दोपहर को वित्त मंत्री के घर के बाहर अकाली दल के विधायकों व किसान आत्महत्या पीड़ित परिवारों ने प्रोटेस्ट किया। इस दौरान वित्त मंत्री के घर के बाहर रास्ता रोक लिया। प्रोटेस्ट की अगुवाई शिअद के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया कर रहे थे। मजीठिया ने कहा कि किसान आत्महत्या पीड़ित परिवारों द्वारा पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस तथा आप विधायकों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही थी। वित्तमंत्री के साथ मुलाकात की कोशिश की थी पर वह सफल नहीं हुए। इन परिवारों ने पहुंच कर उनसे मदद करने के लिए कहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदर्शन कर रहे मजीठिया को पुलिस ने काबू किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abZOpV
via
बजट से पहले अकालियों ने वित्तमंत्री को घर में घेरा, 12 विधायक समेत 90 हिरासत में, घेराव के कारण सदन देर से पहुंचे मनप्रीत बजट से पहले अकालियों ने वित्तमंत्री को घर में घेरा, 12 विधायक समेत 90 हिरासत में, घेराव के कारण सदन देर से पहुंचे मनप्रीत Reviewed by Dibyendu on 17:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.