{परीक्षा के दौरान नकल में सहयोग करने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थी का मूल आधार है, यदि परीक्षा ही नकल से पास हो तो विद्यार्थी का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता, यह विद्यार्थी, अभिभावक व समाज के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है। हम सबको मिलकर प्रदेश से परीक्षाओं में नकल के कलंक को मिटाने के लिए काम करना है। इसके लिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिले में नकल रहित परीक्षा का जिम्मा लेना होगा। सीएम शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
डीजीपी मनोज यादव ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि हरियाणा पुलिस की ओर से बोर्ड की परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जिला के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में परीक्षा के दौरान पीसीआर का विशेष इंतजाम करें, ताकि स्ट्रांग रूम में व्यापक पुलिस बल तैनात करें। शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी जिला उपायुक्तों को परीक्षा केंद्रों के नजदीक धारा 144 लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, सुरक्षा देने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला दिवस 8 मार्च को पूरे प्रदेश में एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला स्तर पर पिंकाथन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एनजीओ, सामाजिक संगठनों, कॉलेज की छात्राओं, सरकारी महिला कर्मचारी, कम्युनिटी पुलिस की महिलाएं भाग लेंगी। यह पिंकाथन सुबह 7 बजे से शुरू होगी। पिंकाथन 5 व 10 किमी तक की होगी। सुबह 11 बजे गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से स्वयं मुख्यमंत्री महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सोनीपत: अगस्त में शुरू हाेगा गन्नौर के फल-फूल मंडी में व्यापार
गन्नाैर | जीटी रोड से किनारे बन रही अंतरराष्ट्रीय फल-फूल, सब्जियां एवं डेयरी उत्पाद टर्मिनल (आईआईएचएम) का सपना जल्द पूरा हो जाएगा। अपनी तरह की एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की 10वीं सबसे बड़ी इस मंडी में अगस्त से व्यापार शुरू हो जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंडी के निरीक्षण के बाद यह घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम करने और तय समय मंडी शुरू कराने का निर्देश दिया। 2012 में शुरू हुआ इस मंडी का निर्माण कार्य 2019 तक पूरा होना था। अभी तक कोल्ड स्टोर्स के लिए एक शैड के अलावा 196 मीटर लंबा व 56 मीटर चौड़ा दुकानों का एक शैड तैयार है। एेसे 25 शैड बनाए जाने हैं। एक शैड में 48 दुकानें होंगी।
30 करोड़ के ट्रांजक्शन करने वाले कारोबारी की तलाश में आयकर विभाग की दबिश
फरीदाबाद | बैंक से 30 करोड़ रुपए की ट्रांजक्शन करने वाले दिल्ली के एक कारोबारी की आयकर विभाग तलाश कर रही है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने आरोपी की तलाश में फरीदाबाद समेत कई जगह छापेमारी की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में एक बैंक मैनेजर की भी मिलीभगत की आशंका है। फिलहाल बैंक मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वाले कंपनी संचालक की तलाश जारी है।
10 रुपए साई पर नहीं दी भैंस तो ईंट मार व्यापारी की हत्या
कैथल | भैंस खरीदने को लेकर हुए विवाद में माता गेट के पास दूध डेयरी संचालक राकेश की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। गांव पाडला निवासी सुरेश ने वारदात को अंजाम दिया जो खेती के अलावा भैंसों का व्यापार भी करता है। आरोपी महज 10 रुपए की साई देकर भैंस ले जाना जाता था, व्यापारी ने पूरी पेमेंट के बाद ही भैंस देने की बात कही तो आरोपी ने माथे में ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत हत्या का केस दर्ज किया है।
धीरज ने बताया कि उसका 40 वर्षीय चचेरा भाई राकेश गिफ्ट गैलरी चलाता था और साथ ही माता गेट के पास भैंसों की डेयरी करता था। शनिवार को सुबह 9 बजे वह भाई राकेश के साथ डेयरी में मौजूद था। उसी समय पाडला निवासी सुरेश डेयरी पर आया और राकेश से भैंस मांगने लगा। राकेश ने कहा कि भैंस की पेमेंट करोगे तभी भैंस दूंगा। सुरेश ने कहा कि वह कल 10 रुपए की साई देकर गया था और 10 रुपए की साई पर ही भैंस लेकर जाता है। राकेश ने पूरी पेमेंट बिना भैंस देने से मना कर दिया। आरोप है कि सुरेश ने राकेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। धमकी देने लगा कि भैंस नहीं दी तो जान से मार दूंगा। इतनी देर में सुरेश ने राकेश के माथे पर ईंट मार दी।
पेज 1 का शेष
1800 टीचर्स, 42 एसएसपी व 77 डीएसपी समेत 5600 मुलाजिम होंगे रिटायररिटायर हो रहे मुलाजिमों की लिस्टप्रशासनिक अिधकारी जो रिटायर होंगे
10 पीसीएस अधिकारी जो सेवा मुक्त होंगे
एडीसी जनरल पठानकोट , हरदेव सिंह धालीवाल
एडीसी जनरल तरनतारन, इक़बाल सिंह संधू
एडीसी फगवाड़ा गुरमीत सिंह
एडीसी जनरल लुधियाना , राज कुमार
एडिशनल कमिश्नर एमसी पठानकोट चरनदेव सिंह
एडीसी खन्ना, अरीना दुग्गल
डिप्टी डायरेक्टर सोशल जस्टिस , विनोद कुमार बंसल
एसडीएम मोड़ व तलवंडी साबो , प्रिथी सिंह
एमडी पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक जसपाल सिंह
लैंड एक्वीजीशन कलेक्टर , परमजीत सिंह
पुलिस अफसर जो रिटायर होंगे
एसपी, अमरीक सिंह
डीसीपी गुरमेल सिंह
एडीसीपी गुरमीत सिंह
एसपी लखविंदर पाल सिंह
एसपी नरिंदर पाल सिंह
एआईजी प्रीतम सिंह
एसपीस सतनाम सिंह
एसपी कमांडेंट शमशेर सिंह
एअाईजी सुखदेव सिंह काहलों
एसपी सवर्ण सिंह
कमांडेंट आईआरबी बरजिंदर पाल
कमांडेंट आईआरबी दर्शन सिंह
डीसीपी हरिंदर जीत सिंह
शिमला: एनजीटी ने तलब की सात प्रदूषित शहराें की कैरिंग कैपेसिटी की रिपाेर्ट
शिमला| नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रदेश सरकार से अाठ मार्च तक प्रदूषित सात शहराें की कैरिंग केपेसिटी की रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है। इनमें बद्दी, पांवटा, कालाअंब, नालागढ़, परवाणू, सुंदरनगर अाैर डमटाल शामिल हैं। एनजीटी ने तीन मुख्य बिंदुअाें पर ये रिपोर्ट मांगी है। इसमें सरकार काे बताना हाेगा कि इन प्रदूषित शहराें में निर्माण के लिए कितनी जगह उपलब्ध है। एयर क्वालिटी की इंडेक्स रिपाेर्ट के अलावा इन शहराें में एयर क्वालिटी का स्तर क्या है? क्या वह बढ़ रहा है, स्थिर है या कम हुअा है। इसके अलावा एनजीटी ने इन शहराें में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट की भी जानकारी देने काे कहा है। एनजीटी जानना चाह रहा है कि ठाेस कचरा के उचित प्रबंधन न हाेने से पर्यावरण काे कितना नुकसान पहुंच रहा है।
शक करता था, ससुराल में जाकर गर्भवती प|ी पर फेंका एसिड, खुद पर गिरे छींटों से ही फंसा
भास्कर न्यूज|बराड़ा/मुलाना
अलावलपुर-गजलाना रोड पर सैर कर रहीं 25 वर्षीय ननद व 30 वर्षीय भाभी पर बाइक सवार ने एसिड फेंक दिया। हमलावर के निशाने पर ननद थी, जो पांच माह की गर्भवती है। उसके चेहरे-गर्दन व छाती पर एसिड का ज्यादा असर है। जबकि भाभी की पीठ व बाजू झुलसे हैं। दोनों को एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भाभी ने अपने बयान में गांव में ही रिश्तेदारी में आए मुकेश पर शक जताया है। बराड़ा पुलिस ने शक के आधार पर चार स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। गांव में लगे पंचायती सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर कपड़ा ढांपे दो अलग-अलग बाइक सवार संदेह के घेरे में हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों रोज शाम को सैर के लिए निकलती थी। शुक्रवार शाम को करीब पौने 6 बजे जब जा रहीं थी तो बाइक पर मुंह रुमाल बांधे एक युवक उनके पास आया और डोलू (स्टील के बरतन) से एसिड उनकी तरफ उड़ेल दिया। पहले दोनों को घर, फिर सीएचसी और फिर एमएम मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।
पुलिस महिला के बयान लेने गई तो पता चला कि पति से अनबन चल रही है। पुलिस ने पति को पकड़ा तो उसके हाथ और मुंह पर झुलसने के ताजा निशान थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी प|ी पर शक करता था। इसी के चलते बैटरी में डलने वाला एसिड फेंका।
24 घंटों के भीतर जिला चंबा में चौथी बार भूकंप के झटके
धर्मशाला | पिछले 24 घंटों के भीतर जिला चंबा में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चंबा में रहा लेकिन इसके झटके कांगड़ा, लाहुल-स्पीति व अन्य आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए।
शनिवार सुबह 4.41 बजे महसूस हुए झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 आंकी गई है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। चंबा में शुक्रवार को भूकंप के लगातार तीन झटके महसूस किए गए। 24 घंटे के भीतर यह चौथा झटका था। शुक्रवार को पहला झटका सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर महसूस किया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। इसके बाद दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। इस बार तीव्रता 3.1 रही। वहीं तीसरा झटका शाम चार बजकर 37 मिनट महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई। इससे पूर्व बुधवार को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
नड्डा के बेटे की शादी की रिसेप्शन में पहुंचीं कई हस्तियां
अमृतसर, रविवार, 01 मार्च, 2020|
03
हिमाचल/हरियाणा**
विधायक कुंडू की शिकायत गलत, जो तथ्य दिए वो भी गलत मिले: खट्टर
कि हरियाणा पुलिस की ओर से बोर्ड की परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जिला के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में परीक्षा के दौरान पीसीआर का विशेष इंतजाम करें, ताकि स्ट्रांग रूम में व्यापक पुलिस बल तैनात करें। शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी जिला उपायुक्तों को परीक्षा केंद्रों के नजदीक धारा 144 लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, सुरक्षा देने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला दिवस 8 मार्च को पूरे प्रदेश में एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला स्तर पर पिंकाथन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एनजीओ, सामाजिक संगठनों, कॉलेज की छात्राओं, सरकारी महिला कर्मचारी, कम्युनिटी पुलिस की महिलाएं भाग लेंगी। यह पिंकाथन सुबह 7 बजे से शुरू होगी। पिंकाथन 5 व 10 किमी तक की होगी। सुबह 11 बजे गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से स्वयं मुख्यमंत्री महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
करनाल में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम मनोहर लाल।
बिलासपुर। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी की रिसेप्शन में वर-वधू को आशीर्वाद देने विजयपुर स्थित आवास में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम जयराम ठाकुर, उनकी धर्मप|ी डाॅ. साधना ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, विस अध्यक्ष विपिन परमार, आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन मंत्री गोविंद ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PAJ6bI
via
नकल से पास करना विद्यार्थी के जीवन व समाज के लिए घातक, नकल नहीं हाेने देंगे
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: