Breaking News

test

होशियारपुर में हादसा; गुरदासपुर से लौट रही बारात की कार ट्राॅले से टकराई, चार की मौत

दसूहा/गढ़दीवाल. दसूहा सेे होशियारपुर मार्ग स्थित गांव रंधावा के पास एक ट्राले और शादी से लौट रही कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी रिश्तेदार थे। कार को दूल्हे का मौसा चला रहा था।


पुलिस के अनुसार हादसा ट्राॅले के ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। गांव फतेहपुर से वीरवार रात रमन कुमार की बारात गुरदासपुर के बाहमनी बहरामपुर गई थी। शादी के बाद शुक्रवार सुबह बारात वापस फतेहपुर आ रही थी। कार में दूल्हे का मौसा एएसआई सुरजीत सिंह (45), मामा का लड़का हरजिंदर सिंह, दूल्हे का छोटा भाई राजेश कुमार और दूल्हे का बहनोई मनप्रीत सिंह मोहनी थे। जब इनकी कार रंधावा के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई।

दूल्हे रमन के पिता कुलदीप सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। घर में पहले ही लड़के की शादी थी। शादी कर बेटा-बहू घर पहुंचे तो मां, बहनें शादी की रस्में ही निभा पाईं थीं कि हादसे ने उनकी खुशियां गम में बदल गईं। हादसे का सदमा एक रिश्तेदार सहन नहीं कर पाई और बेहोश हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो बहनों में इकलौता भाई था दूल्हा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TmNts8
via
होशियारपुर में हादसा; गुरदासपुर से लौट रही बारात की कार ट्राॅले से टकराई, चार की मौत होशियारपुर में हादसा; गुरदासपुर से लौट रही बारात की कार ट्राॅले से टकराई, चार की मौत Reviewed by Dibyendu on 17:28 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.