Breaking News

test

कोहिनूर एनक्लेव में सड़क निर्माण शुरू


वार्ड 29 में पड़ते कोहिनूर एनक्लेव में नई बन रही इंटरलॉकिंग टायलों वाली सड़क के काम का उद्घाटन कौंसलर सुनीता गुप्ता व उनके पति अौर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश गुप्ता ने किया। कॉलोनी के प्रधान ललितेश्वर सिंह बेदी ने बताया कि कॉलोनी की लगभग 200 मीटर लंबी सड़क जो पिछले 10 सालों से मिट्टी की बनी हुई थी, को पक्का करने को लेकर कॉलोनी वासी लंबे समय से परेशान थे, लेकिन कौंसलर सुनीता गुप्ता ने पहल के अाधार पर इस सड़क का निर्माण करवा सैंकड़ों लोगों को राहत दी है। कॉलोनी वासियों ने कौंसलर व उनके पति का सिरोपा डालकर सम्मान किया। यहां पर बलविंदर सिंह बल्ली, महासचिव सुनील गुप्ता, चेयरमैन शाम लाल अौर सभी मेंबर्स मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/393IbZ6
via
कोहिनूर एनक्लेव में सड़क निर्माण शुरू कोहिनूर एनक्लेव में सड़क निर्माण शुरू Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.