मोरनी | मोरनी की टीपरा पंचायत को वैसे तो हरियाणा की सबसे उंची चोटी होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन पंचायत में परेशानिया भी पहाड़ी की तरह ऊंची हैं। पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण प्रशासन से समय-समय पर समस्याओं के हल की गुहार लगाते रहे हैं। पंचायत द्वारा हाल ही में राजीटिकरी पंचायत में डीपी पंचकूला की अध्यक्षता में लगाए गए प्रशासन चला गांव की ओर दरबार में लोगों द्वारा बस बंद होने की समस्या का आज समाधान हो गया है। कुछ अन्य समस्याएं भी हैं, जिनके हल के लिए गांव के लोग मांग कर रहे है।
जानकारी के अनुसार टीपरा पंचायत के सैंकड़ों ग्रामीणों द्वारा बडीसेर से धामण मार्ग पर पिछले तीन माह से बंद बस सेवा शुरू करने के लिए डीसी पंचकूला और परिवहन विभाग का अभार व्यक्त किया गया है। पंचायत के सरपंच उपेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व बीडीसी दलीप सिंह, दुर्गा दत्त, धर्म चंद, नरेन्द्र शर्मा, जय चंद शर्मा, भीम शर्मा आदि ने बताया कि धामण गांव में आने वाले बस
केवल छात्राओं के लिए ही
चलाई जा रही थी, लेकिन अन्य बस सेवा न होने के कारण कालका जाने वाले अन्य बच्चों तथा पुरूष ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा डीसी पंचकूला से प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम में बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी, जिसे पूरा कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VsEisO
via
धामण गांव में बस सेवा शुरू, लोगों ने जताई खुशी
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: