Breaking News

test

लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, सेक्टर 16 रेफर


जप जी साहब के पाठ के साथ डीजीपी को सुमत बख्शने की अरदास की

मोहाली| करतारपुर साहिब को लेकर डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता कि ओर से दिए गए बयान की निंदा सेक्टर-68 के निवासियों की ओर से की गई। एरिया निवासियों की ओर से जप जी साहिब का पाठ करके डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता को सुमत बख्शने की अरदास की गई। इस दौरान एरिया पार्षद बॉबी कंबोज ने सब का धन्यवाद करते हुए कहा कि डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता का यह बयान बहुत ही छोटी सोच की उपज है। उन्होंने मांग की कि डीजीपी दिनकर गुप्ता को पंजाब सरकार तुरंत बर्खास्त करें। बॉबी कंबोज ने कहा कि इसी तरह गमाडा के अधीन आते क्षेत्र में पानी के साढ़े पांच गुणा बिल ज्यादा आने के लोक विरोधी फैसले एक चलते हैं विन्नी महाजन आईएएस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लोक विरोधी फैसले लेने वाले ऐसे अधिकारी ऐसी सीटों पर नहीं रहना चाहिए ।

करंट लगने से झुलसा लाइनमेन को संभालते साथी

खरड़ | खानपुर ग्रिड पर डयूटी पर तैनात एक असिसटेंट लाइनमेन करेंट लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया जिसे स्टाफ द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया, जरूरी ट्रीटमैंट देने के बाद नाजुक हालत के चलते सेक्टर 16 अस्पताल रेफर कर दिया। करीब 11 बजे ग्रिड पर 66केवी मोरिंडा लाइन की मेंटेनेंस का काम शुरू होना था। जिस दौरान उक्त लाइनमेन लाइन कटने से पहले ही इय 66केवी की लाइन को टच कर लिया जिस दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया व बुरी तरह झुलस गया। इस संबंध में ग्रिड के एसडीओ मनप्रीत सिंह के अनुसार मेंटेनेंस का काम शुरू करने के लिए अभी उनके द्वारा बिजली की लाइन काटने का परमिट लिया जाना था लेकिन उससे पहले ही अंजाने में उक्त कर्मचारी बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kurali News - lineman scorched due to current sector 16 refer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a4eiIc
via
लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, सेक्टर 16 रेफर लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, सेक्टर 16 रेफर Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.