हमीरपुर | सदर थाने के तहत मैड इलाके में स्क्रीन शेल्टर पर जाति सूचक शब्दों का पोस्टर चिपकाने और एक महिला पंचायत प्रधान के खिलाफ अभद्र भाषा लिखने की शिकायत पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मेड के बिहारी लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव के कश्मीर सिंह ने रेन शटर पर पोस्टर चिपका कर उसमें उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ गलत भाषा और जाति को लिखकर उन्हें आघात पहुंचाया है। यही नहीं एक महिला प्रधान के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल इस पोस्टर में किया गया है एसपी अर्जित ठाकुर ने बताया कि शिकायत पर एससी एसटी के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Y4X4C
via
पंचायत प्रधान के खिलाफ भी लिखी अभद्र भाषा, एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज
Reviewed by Dibyendu
on
18:05
Rating:
No comments: