Breaking News

test

नलूट में चार खैर तस्कर गिरफ्तार, ट्राला जब्त, खैर के 12 मोछे, एक बंदूक और 2 जिंदा कारतूस बरामद


जलग्रां (नलूट) के पास वन विभाग की टीम ने आधी रात को दबिश देकर खैर तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें पनसाई के राजेश कुमार, विजय कुमार, त्यासर के संजीव कुमार और तनोह के गौरव शर्मा शामिल हैं। जबकि महारल (हमीरपुर) के शीतल रात के अंधेरे में भाग निकला। टीम ने तस्करों के पास से खैर की लकड़ी के 12 मोछे बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बंदूक और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। जिस ट्राला में खैर लोड थे, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।

आरएफओ संदीप कुमार की शिकायत पर बंगाणा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलवक्त पुलिस खैर तस्कर गिरोह के फरार एक सदस्य की तलाश कर रही है। पिछले एक सप्ताह से खैर तस्कर गिरोह के सदस्य जलग्रां (नलूट) के सरकारी जगंल में खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। जिन्हें विभाग की टीम ने कई दफा नाका लगाकर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन खैर तस्कर वन विभाग की टीम के आने से पहले ही फरार हो जाते थे। रविवार सोमवार की रात को लगभग डेढ़ बजे आरएफओ संदीप कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जलग्रां (नलूट) में दबिश दी। टीम में फॉरेस्ट गार्ड समेत आठ कर्मचारी शामिल थे। जब टीम मौके पर पहुंची तो पांच लोग वहां ट्राला में खैर के मौछे लोड कर रहे थे। इनमें गौरव शर्मा तनोह, पनसाई के राजेश कुमार, विजय कुमार, त्यासर के संजीव कुमार और महारल हमीरपुर के शीतल शामिल हैं। जैसे ही आरएफओ के नेतृत्व में विभाग की टीम हाईवे पर पहंुची तो ड्राइवर शीतल ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और वहां फरार हो गया। कहा जा रहा है कि खैर तस्कर कथित रूप से शराब के नशे में थे। पुलिस गिरफ्तार किए खैर तस्कर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

इससे पूर्व पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट किया था। इससे पहले वन विभाग ने सूमो गाड़ी और बाइक सवार से खैर के मोछे पकड़े थे। उधर, आरएफओ संदीप कुमार ने माना कि नलूट में पिछले कुछ समय से खैर तस्कर गिरोह सक्रिय है। अलग-अलग गिरोह होने की बजह से दिक्कत आ रही है। विभाग नलूट से खैर के तीन मामले पहले ही पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है और खैर तस्कर गिरोह पर पूरी नजर रखी जा रही है।

नहीं थम रही खैर तस्करी...नलूट के जंगल से खैर तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले तीन मामले पकड़े जा चुके हैं। फिर भी खैर तस्कर गिरोह चोरी छिपे खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहा है। मालूम रहे कि 18 दिसंबर, 2019 को वन विभाग की टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए रात के समय नलूट के पास नेशनल हाईवे पर दबिश दी थी। उस वक्त तस्कर रात के अंधेरे में खैर के मोछे टिप्पर में लोड कर रहे थे। इतने में टीम को आते देख ड्राइवर टिप्पर भगा ले गया था। जबकि तस्कर भी मौके से भागने में कामयाब रहे थे। बाद में वन विभाग की दूसरी टीम ने टिप्पर को तनोह में पकड़ लिया था। जिसमें से खैर के चार मोच्छे रिकवर हुए थे।

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक बंदूक व दो जिंदा कारतूस मिले हैं। एक आरोपी की तलाश है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनोेज कुमार, एसएचओ थाना बंगाणा


लकड़ी तस्करी के आरोप में दबोचे आरोपी पुलिस-वन विभाग की कस्टडी में।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - four khale smugglers arrested in naloot trola seized 12 moles of khair one gun and 2 live cartridges recovered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SUSOrw
via
नलूट में चार खैर तस्कर गिरफ्तार, ट्राला जब्त, खैर के 12 मोछे, एक बंदूक और 2 जिंदा कारतूस बरामद नलूट में चार खैर तस्कर गिरफ्तार, ट्राला जब्त, खैर के 12 मोछे, एक बंदूक और 2 जिंदा कारतूस बरामद Reviewed by Dibyendu on 18:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.