जयपुर पुलिस की ओर से दो कॉल सेंटरों से 23 साइबर ठगों को गिरफ्तारी के बाद मोहाली में बैठे उनकी साथी रातों-रात अपनी यहां की कंपनियों को ताले लगाकर फरार हो गए। फेज-1 पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली व राजस्थान मे छापामारी कर रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
इधर पुलिस ने दोनों आरोपियों की कंपनियों के बैंक अकाउंट खंगाले तो पता चला कि एक कंपनी अकाउंट में 1 करोड से अधिक राशि पड़ी हुई है जबकि दूसरी कंपनी के अकाउंट में एक लाख रुपए पड़ा हुआ है। जिसमें एक लाख पड़ा है उस अकाउंट से लाखों रुपए निकाले जा चुके हैं।
इसकी पुष्टि एसएचओ फेज-1 पुलिस स्टेशन मनफूल सिंह ने की और बताया कि पुलिस ने दोनों कंपनियों के बैंक अकाउंट्स शुक्रवार को सीज करवा दिए। आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएगें। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फेज-1 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 तथा 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जयपुर में पकड़े गए 23 साथी एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि जयपुर पुलिस से इनपुट मिले थे जिसके बाद पुलिस ने अपने एरिया में चलने वाली दो कंपनियों पर रेड की। दोनों कंपनियां बंद मिली। एक कंपनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में चलने वाले साई-वे नेट-1 साल्यूशंस प्राइवेट ली. के कंपनी पर रेड की थी। इनके ऑनर दिल्ली निवासी मोहम्मद खान और रमजान निवासी राजस्थान के रुप में हुई है। दोनों अंडरग्राउंड हो गए हैं और कंपनी में काम करने वाले वर्करों का भी पता लगाया जा रहा है।
यूएसए के लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे: एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में कॉल सेंटर चला कर आरोपियों की ओर से अमेरिका में बैठे लोगों के साथ लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जाती थी। उन्होंने बताया कि इस कॉल सेंटर में कंपनी मालिकों की ओर से बेरोजगार लड़के-लड़कियों जिनकी अंग्रेजी में अच्छी पकड होती थी को काम पर कॉलिंग के लिए रखते थे। जयपुर की कंपनी से यूएसए के लोगों को कॉल किया जाता था और उसके बाद मोहाली की कॉल सेंटरों में कॉल डायवर्ट कर यहां से मूर्ख बनाने का काम किया जाता था। कॉल सेंटर में काम करने वाले एक कॉलर की सेलरी 40 हजार से अधिक होती थी।
पुलिस इन तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है और जिस बिल्डिंग में यह कंपनी चलती थी उसके ऑनर से भी पूछताछ की जा रही है कि पुलिस वेरिफिकेशन करवाई या नहीं।
तीन दिन पहले इन आरोपियों को पकड़ा था जयपुर पुलिस ने।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tp7f6f
via
लोन के नाम पर ठगी करने वालों के खाते में एक करोड़ से अधिक रु. जमा
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: