Breaking News

test

झलेड़ा-वनखंडी एनएच की होगी स्ट्रेंथनिंग, लगेंगे क्रैश बैरियर


लगभग साढ़े 15 किलोमीटर लंबे झलेड़ा से वनखंडी नेशनल हाईवे 503ए की अपग्रेडेशन के काम के लिए सात कंस्ट्रक्शन कंपनियां आगे आई हैं। फिलवक्त इसकी टेक्निकल और फाइनेंशियल विड होनी शेष है। इसके बाद ही झलेड़ा-वनखंडी के बीच एनएच की स्ट्रेंथनिंग का काम शुरू होगा। जिस पर लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस हाईवे की अलाइनमेंट पहले जैसी ही रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वनखंडी के पहाड़ी एरिया में तीखे और घुमावदार मोडों को आसान बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक वनखंडी से लेकर पंजाब बॉर्डर तक के चार किलोमीटर के पहाड़ी एरिया में क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। हाईवे के दोनों साइड बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएंगी। वनखंडी के एरिया में जहां हाईवे की हालत ज्यादा खराब है, वहां दोनों साइड नई रिटेननिंग वॉल लगाई जाएंगी। इस हाईवे की अपग्रेडेशन का काम मुकम्मल होने से झलेड़ा से वनखंडी तक का सफर सुहाना हो जाएगा। वर्तमान समय में इस हाईवे की वनखंडी के पहाड़ी एरिया में स्थिति फटेहाल है। साइड ब्रर्मज में फिलिंग नहीं की गई है। जैसे ही पंडोगा इंडस्ट्रियल एरिया से आगे चढ़ाई शुरू होते है, वहां से हाईवे पर गड्‌डे पड़ गए हैं। जिससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। गड्‌डों के चलते वाहनों की व्हील व्लेंसिंग भी बिगड़ रही है। जैजो मोड से घालूवाल के बीच गड्‌डे पड़ने लगे हैं। इस जगह पुली के नजदीक बीच में गड्‌डे पड़ गए हैं। पैचवर्क न होने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है।

हाईवे पर और बढ़ेगी ट्रैफिक

हमीरपुर, भोटा, बड़सर, बंगाणा, ऊना से वनखंडी के रास्ते होशियारपुर, फगवाड़ा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर सहित अन्य जगहों के लिए सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब से पर्यटकों का कुल्लू, मनाली, रोहतांग, मनिकर्ण, मंडी और रिवालसर के लिए आना जाना लगा रहता है। अब 14 मार्च से सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मेला शुरू होने वाला है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसी हाईवे से होकर गुजरेंगे। जिससे उक्त हाईवे पर ट्रैफिक का रश और भी बढ़ेगा।

इस हाईवे पर पंडोगा इंडस्ट्रियल एरिया के पास 45 लाख रुपये से करीब 10 मीटर लंबा कल्वर्ट बनाया जा रहा है। क्योंकि इस जगह पहले हाईवे काफी संकरा था, जिससे भारी वाहनों को क्रॉसिंग में दिक्कत आती थी। अब कल्वर्ट बनने से हाईवे खुला हो जाएगा और वाहनों को आने जाने में आसानी रहेगी।

इसकी अभी टेक्नीकल और फाइनेंशियल विड होनी शेष है। इस प्रक्रिया के मुकम्मल होने के बाद संबंधित कंपनी को वर्क अवार्ड होगा। फिर ही एनएच की स्ट्रेंथनिंग का काम शुरू हाे सकेगा।
आरके शर्मा, एसडीओ एनएचएआई


वनखंडी के पहाड़ी एरिया में हाईवे किनारे लगेंगे क्रैश बैरियर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - jhalera wankhandi nh will be strengthening will come crash barrier


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a8exC7
via
झलेड़ा-वनखंडी एनएच की होगी स्ट्रेंथनिंग, लगेंगे क्रैश बैरियर झलेड़ा-वनखंडी एनएच की होगी स्ट्रेंथनिंग, लगेंगे क्रैश बैरियर Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.