Breaking News

test

सरकार के खिलाफ बेराेजगार हेल्थ वर्करों का पक्का माेर्चा


बेराेजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने बारादरी गार्डन के बाहर पक्का-मार्चा लगाया। पुलिस ने बेराेजगाराें काे टेंट नहीं लगाने दिया। इसकाे लेकर बेराेजगाराें अाैर पुलिस के बीच कहासुनी हुई। उन्हाेंने कैप्टन सरकार हाए-हाए...के नारे लगाकर राेष जताया। प्रदर्शनकारी नेता सुखविंदर सिंह ने बताया कि सरकार वादा करके मुकर रही है। बेराेजगाराें के साथ बेरुखी अाने वाले समय में सरकार काे भारी पड़ेगी। उन्हाेंने बताया कि बेराेजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने सुबह काे शांतमयी ढंग से टेंट लगा रहे थे, इसी दाैरान माैके पर पहुंची पुलिस ने टैंक लगाने नहीं दिया। बेराेजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स यूनियन के नेता ने बताया कि सेहत मंत्री ने अनेकों बार भरोसा दिया है कि उम्र हद छूट देकर जल्दी नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। अमलीजामा देने की जगह बेरोजगार वर्कराें को टाला जा रहा है। पप्पू ने कहा कि सेहत विभाग में खाली असामियाें पर उम्र हद में पांच साल की छूट के भर्ती की जाए, परंतु सरकार और मंत्री टाल मटोल कर रहे हैं। यहां रमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, मक्खन रला माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - unrecognized health workers39 firm stand against the government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32u7rFn
via
सरकार के खिलाफ बेराेजगार हेल्थ वर्करों का पक्का माेर्चा सरकार के खिलाफ बेराेजगार हेल्थ वर्करों का पक्का माेर्चा Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.