Breaking News

test

मोगा के होटल में रेड, 3 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार,1 फरार


मोगा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अमृतसर रोड स्थित मेहताब होटल में रेेड के दौरान वहां से दो महिलाओं व एक युवती समेत 6 लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि होटल मालिक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शनिवार को गिरफ्तार 6 आरोपियों को अदालत में पेश किया, जिन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर भूपिंदर कौर ने बताया कि शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर होटल, ढाबे, धर्मशालाओं की चेकिंग के दौरान अमृतसर रोड स्थित मेहताब होटल में रेड के दौरान दो विवाहिताएं व एक युवती समेत दो युवकों के अलावा होटल के मैनेजर दविंदर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि होटल मालिक रणजीत सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ अमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उनको 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। जबकि फरार होटल मालिक की तलाश में रेड की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39dsLSa
via
मोगा के होटल में रेड, 3 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार,1 फरार मोगा के होटल में रेड, 3 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार,1 फरार Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.