भास्कर न्यूज | जालंधर/लुधियाना/शिमला
फरवरी के आखिरी दिन सूबे में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश और ओले गिरने से मौसम में बदलाव हुआ। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक कई जगह जमकर बारिश हुई। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। दोपहर में बिजली कड़की और एकदम काले बादल छा गए। लुधियाना, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर,अमृतसर में ओले गिरने से कई जगह गेहूं की फसल भी बिछ गई। मोगा में बिजली गिरने से घर की दीवार का करीब चार फीट का हिस्सा गिर गया और घर में इलेक्ट्रॉनिक का सामान खराब हो गया। सूबे में करीब 4 डिग्री तक तापमान मेंं गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। बारिश हो सकती है। 5 व 6 मार्च को फिर तेज हवा और बारिश के आसार हैं। किसानों के लिए अब आलू निकालने का समय एक हफ्ता और बढ़ गया है। वहीं, शिमला समेत कुल्लू, मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। कई जगह ओले भी गिरे। अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों में बारिश अाैर बर्फबारी की संभावना है।
तस्वीर कुफरी की है।
{दिल्ली में भारी बारिश 14 उड़ानें डायवर्ट कीं
पंजाब में शहरों की हवा साफ प्रदूषित शहरों से नाम हटा
नई दिल्ली | बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 14 विमानों को लखनऊ, अहमदाबाद, अमृतसर व जयपुर डाइयर्ट कर दिया गया। 14 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। बेंगलुरू व शिर्डी से अाने वाली स्पाइसजेट की 2 उड़ानाें काे जयपुर भेजा गया।
पटियाला |2019 की रिपाेर्ट के मुताबिक दुनिया के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहराें की लिस्ट में भारत के 21 शहर शामिल हैं। 2018-19 में सबसे प्रदूषित 20 शहरों में टॉप 14 में सभी भारत के थे। पटियाला 13वें नंबर पर था। अब सूबे की अाबाेहवा में सुधार हुआ है। प्रदूषित शहराें की सूची से नाम निकल गया।
कहां कितनी बारिश...
शहर बारिश
जालंधर 32.0 एमएम
अमृतसर 16.3 एमएम
नवांशहर 16.0 एमएम
कपूरथला 14.5 एमएम
पठानकोट 10.0 एमएम
लुधियाना 9.0 एमएम
होशियारपुर 8.0 एमएम
बटाला 4.0 एमएम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32F0ilU
via
बारिश-ओलाें से सूबे में लौटी ठंड, 40 तक गिरा पारा, हिमाचल में बर्फबारी
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: