Breaking News

test

मंत्री सिद्धू का भाई चेयरमैन और प्रधान ढिल्लों का बेटा बने कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर


द एसएएस नगर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के नए पदाधिकारी

मोहाली | द एसएएस नगर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें बैंक के डॉयरेक्टर एंव कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जीती सिद्धू को बैंक का चेयरमैन चुना गया। जबकि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एंव डेराबस्सी हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों के बेटे उदयवीर सिंह ढिल्लों को डायरेक्टर पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ली. चंडीगढ़ में जिले के प्रतिनिधि के तौर चुना गया। उनके साथ अन्य कई डॉयरेक्टर भी चुने गए। चेयरमैन जीती सिद्धू ने कहा कि वे आम लोगों के लिए काम करेंगें और जरूरतमदों को फायदा हो ऐसी बैंक की व्यवस्था बनाए।

इस चुनाव के दौरान जो अन्य डॉयरेक्टर्स चुने गए उनमें बलवीर सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मछलीकलंा, कुलदीप सिंह, तरणजीत सिंह, लखवीर सिंह, हरिंदर सिंह, जगमोहन सिंह कंग के नजदीकी नंदी पाल बंसल भी चुने गए। जीती सिद्धू को चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव डॉयरेक्टर हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां की ओर से पेश किया गया। जिसकी तायद डॉयरेक्टर तरणजीत सिंह की ओर से की गई। इसी प्रकार उदयवीर सिंह ढिल्लों का नाम पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ली. चंडीगढ़ में जिले के प्रतिनिधी के तौर पर लखवीर सिंह की ओर से पेश किया गया। जिसके तायद कुलदीप सिंह ने की। सभी का आभार व्यक्त किया गया और मिलकर काम करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - minister sidhu39s brother becomes chairman and son of pradhan dhillon becomes director of cooperative bank


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TckZmd
via
मंत्री सिद्धू का भाई चेयरमैन और प्रधान ढिल्लों का बेटा बने कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर मंत्री सिद्धू का भाई चेयरमैन और प्रधान ढिल्लों का बेटा बने कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर Reviewed by Dibyendu on 18:22 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.