Breaking News

test

कालका-पिंजौर रेलवे फाटक पर आरयूबी का काम 15 दिन से बंद

{एक साल के अंदर पूरा होना यह काम, अब लोगों में भी फैल रहा रोष

पिछले करीब ढेड़ वर्ष के इंतजार के बाद कालका-पिंजौर के रेलवे फाटक पर आरयूबी का कार्य 30 जनवरी को शुरू हुआ था। जिसके लिए सबसे पहले रेलवे द्वारा रेल पटरी के नीचे ट्रैफिक निकालने के लिए बाक्स रखने का काम शुरू किया गया, जिसमें रेलवे द्वारा फाटक से कालका की ओर सड़क की खोदाई कर दी गई। अभी थोड़ी सा ही खोदाई का काम करके उसे बीच में ही छोड़ दिया गया। करीब 15 दिन से ज्यादा हो गए काम वहीं रूका हुआ है। इसको लेकर फाटक के आसपास दुकानदारों में गुस्सा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उन्हे बताया गया था कि यह काम करीब एक वर्ष में पूरा हो जाएगा जिसको लेकर आरयूबी के दायरे में पड़ने वाली दुकानों के मालिकों ने आरयूबी के दायरे से परे दुकाने किराए पर ले ली ताकि उनका कारोबार जो आरयूबी निर्माण के दौरान यहां पर प्रभावित होगा तो वो किराए वाली दुकानों में काम कर लेगें, लेकिन आरयूबी निर्माण जिस ढंग से चल रहा है ऐसे में तो यह
ढेड़ साल में भी पूरा नहीं होगा।

दुकानदारों पर पड़ी मार... स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि एक तो उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो क्योंकि आरयूबी निर्माण के लिए दुकानों के आगे से सड़क को खोदकर बीच में ही छोड़ दिया पिछले करीब दो सप्ताह से ज्यादा हो गया काम भी बंद पड़ा है। उधर पीडब्लूडी द्वारा यातायात के लिए जो सर्विस रोड बनाई है उसकी चौड़ाई कम होने के कारण रोड पर हर समय ट्रैफिक प्रभावित रहता है दिन में एक दर्जन से ज्यादा बार फाटक बंद होने पर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है।

मांग पत्र सौंपने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई...दुकानदारों ने आरयूबी निर्माण रूका होने पर रोष जताया और मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन पिंजौर के पास समस्या का समाधान पर चर्चा की, जिसमें एसोसिएशन के प्रधान मुकेश कांसल ने कहा कि एक तो वैसे ही दुकानदारों का कारोबार कम था, ऊपर से आरयूबी निर्माण से ओर ज्यादा कारोबार प्रभावित हो गया, लेकिन दुकानदारों ने सब्र कर लिया कि लोगों की सुविधा के लिए आरयूबी बनाया जा रहा जिस पर दुकानदारों ने अपना नुकसान सह लिया परन्तु जैसे विभाग द्वारा काम को पिछले कई दिनों से रोका हुआ है इसको लेकर दुकानदारों का सब्र टूट रहा है। इसके बारे में रेलवे के एक्सईएन एनपी सिंह से बात की है जिसमें उन्होने आश्वासन दिया है कि वो आपना काम जल्द शुरू करवाकर इसे जल्द पूरा कर देगें, बरसात से पहले वो अपना काम पूरा कर देगें। कांसल ने कहा कि अगर उन्होने आश्वासन के मुताबिक काम नही किया तो वो दुबारा से बैठक करके आगे की रणनीति बनाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalka News - rub work on kalka pinjore railway gate closed for 15 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32u1to8
via
कालका-पिंजौर रेलवे फाटक पर आरयूबी का काम 15 दिन से बंद कालका-पिंजौर रेलवे फाटक पर आरयूबी का काम 15 दिन से बंद Reviewed by Dibyendu on 18:21 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.