चंडीगढ़.पंजाब में पॉक्सो एक्ट और रेप केसों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हाईकोर्ट ने विशेष अदालतों का गठन किया है। यह फॉस्ट ट्रैक अदालतें इन्हीं केसों की सुनवाई प्राथमिकता पर करेंगी। पॉक्सो एक्ट में सुनवाई के लिए 3 विशेष अदालतों का गठन किया गया है। इनमें से 2 लुधियाना में और एक जालंधर में होगी।
लुधियाना में एडिशनल सेशन जज कृष्ण कांत जैन और आशीष अबरोल, जबकि जालंधर में एडिशनल सेशन जज रंजीत कौर की विशेष अदालत इन मामलों में सुनवाई करेगी। इसके अलावा रेप केसों की सुनवाई के लिए 7 विशेष अदालतों का गठन किया है, जिनमें से 4 लुधियाना में और एक एक जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर में होंगी।
लुधियाना में एडिशनल सेशन जज लखविंदर कौर दुग्गल, रश्मि शर्मा, कुलभूषण कुमार और जरनैल सिंह की नियुक्ति इन मामलों में सुनवाई के लिए की गई है। इसके अलावा जालंधर में एडिशनल सेशन जज मनदीप कौर, अमृतसर में एडिशनल सेशन जज हरदीप सिंह और फिरोजपुर में एडिशनल सेशन जज रजनी छोकरा की नियुक्ति की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2waNRlB
via
No comments: