Breaking News

test

सैनिक नायक रत्न चंद का बीमारी से निधन


बमसन तहसील के तहत कलोह गांव से संबधित सेना में बतौर नायक के पद पर तैनात र| चंद का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका गांव में सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने बताया की वह 72 आर्मड में नायक थे तथा वर्तमान में डीएससी अहमदनगर में तैनात थे उनका 22 फरवरी को बीमारी की वजह से आकस्मिक निधन हो गया था।

बीमारी की वजह से पूना के सेना अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के बाद विमान द्वारा पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया तथा 23 फरवरी रात को दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कलोह पहुंचा था। नायक र| चंद को सेना द्वारा सम्मान देते हुए उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर सेना कि वाइस ग्रिनेडियर से नायब सूबेदार जमना लाल, लांस नायक प्रवीन कुमार व आशीष कुमार तथा जीडीआर शकील अहमद द्वारा श्मशान भूमि तक विशेष गाड़ी से लाया गया जो खासतौर से जालंधर से पहुंची थी। नायक र| चंद अपने पीछे प|ी, बेटा, मां तथा एक विवाहित पुत्री को छोड़ गए है। सेना की ओर से तिरंगा उनके पुत्र को सौंपा गया।

सैनिक र| चंद के पुत्र को तिरंगा सौंपते सेना के अधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - soldier hero ratna chand died of illness


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c5wt27
via
सैनिक नायक रत्न चंद का बीमारी से निधन सैनिक नायक रत्न चंद का बीमारी से निधन Reviewed by Dibyendu on 18:05 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.