चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में चर्चा चल रही है। इसको लेकर पंजाब में भी दहशत का माहौल देखने को मिला। जिसको लेकर जिले में भी कई कोरोना वायरस के शक्की मरीज सामने आए, लेकिन उनके टेस्ट करवाने के बाद साफ हुआ कि कोई भी मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं था। कोरोना वायरस काे लेकर सिविल अस्पताल मोहाली फेज-6 में सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
इसको लेकर वीरवार को सिविल अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई, जिसमें एक डमी मरीज जो कि कोरोना वायरस से पीडित है, उसे उसके घर से घर से एम्बुलेंस से अस्पताल में लाया गया वहां पर मरीज के सैंपल लिए गए और अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। सिविल सर्जन मोहाली डाॅ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सिविल अस्पताल फेज-6 में सारी तैयारियां पुरी करली गई हैं। उन्होंने बताया पंजाब में अब तक कोरोना वायरस का अब तक कोई भी पेशेंट सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि फिर भी सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध पुरे किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर हैल्थ विभाग मरीजों की सहायता कर सके।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह तथा नोडल ऑफिसर डॉ. हरमनदीप कौर की अगुवाई में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।
मरीज को घर से लाई एम्बुलेंस, आइसोलेशन वार्ड में लिए सैंपल : सिविल सर्जन ने बताया कि
मॉक ड्रिल के दौरान कोरोना वायरस के डमी मरीज को हेल्थ विभाग की ओर से उसके घर से एम्बुलेंस में लाया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में बनाए गए कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर मैडिसिन एक्सपर्ट डॉ. भूषण कुमार की ओर से उसकी जांच की गई। इसके अलावा
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप कुमार की ओर से मरीज के सैंपल लिए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि मात्र कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
{तेज बुखार {जुखाम
{खासी {सांस लेने में दिक्कत
बचने के लिए सावधानियां
{भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें {चीन से सफर करके आए लोगों से दूर रहें {हाथों को बार-बार धोएं {छींकते समय नाक व मुंह पर रूमाल रखें {खासी, नाक बहना तथा बुखार वाले पेशेंट से दूरी बनाए रखें {सब्जियों तथा फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं {गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह काे छूने से परहेज करें {किसी से मिलते समय उसे गले मिलने और हाथ मिलाने से भी परहेज करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cjsIGG
via
कोरोना वायरस के पेशेंट को एबुलेंस में घर से लेकर आई डॉक्टरों की टीम
Reviewed by Dibyendu
on
18:21
Rating:
No comments: