मोहाली जिला कोर्ट के सभी एडवोकेट्स ने शुक्रवार को काम बंद कर रोष प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि लुधियाना में एक पुलिस इंस्पेक्टर की ओर से एक एडवोकेट पर 25 फरवरी को हमला कर उसे गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। लेकिन उस इंस्पेक्टर के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। इसी के पक्ष में मोहाली कोर्ट में एडवोकेट्स ने रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस से आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एडवोकेटस की हडताल के कारण पूरे कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को परेशानी उठानी पडी। एडवोकेट्स की मांग है कि पुलिस की इस प्रकार की गुंडागर्दी को सरकार लगाम लगाए और एडवोकेट की पिटाई करने वाले इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज कर उसे अरेस्ट किया जाए। यही नहीं उसको नौकरी से भी बर्खास्त किया जाए। यदि एेसा न किया गया तो एडवोकेट्स अपने संघर्ष को ओर तेज करेगें।
पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा एडवोकेट पर किए हमले के विरोध में प्रदर्शन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Dn6lO
via
कोर्ट में वकीलों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन
Reviewed by Dibyendu
on
18:22
Rating:
No comments: