पठानकोट. पीसीआर में तैनात एएसआई परमवीर सैनी की संदिग्ध अवस्था में सर्विस वैपन एके-47 से गोली चलने से मौत हो गई। गोली ठोडी के निचली साइड में लगी और सिर के आर-पार हो गई। परमवीर सुंदरनगर का रहने वाला था। परमवीर पीसीआर की बीट नं.17 गुरु नानक पार्क में तैनात था। शुक्रवार 11 बजे गुरुनानक पार्क में यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब गोली चली तब एएसआई अकेला था। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क पहुंचे और पुलिस टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने पुलिस को बताया कि वह पार्क में सैर कर रही थी तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां गई तो शेल्टर के नीचे औंधे मुंह एएसआई पड़े थे और नीचे खून जमा हो गया था। जब तक पुलिस व एबुलेंस कर्मी पहुंचे तब तक एएसआई की मौत हो चुकी थी। एसपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि एएसआई मानसिक रूप से परेशान था, कारणों की जांच की जा रही है। परिवारिक सदस्यों के मुताबिक परमवीर ने करीब एक सप्ताह पहले ही बेटी पलक को स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजा था। शुक्रवार सुबह परमवीर रोजाना की तरह मंदिर में माथा टेककर ड्यूटी पर गया था। पत्नी प्रवीण सैनी ने रोते हुए महिलाओं को बता रही थी कि उन्हें क्या पता था कि उसका पति ड्यूटी पर जाकर वापस नहीं आएगा? ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6DoAL
via
No comments: