Breaking News

test

आज 10% छूट के साथ एकमुश्त भरें प्रॉपर्टी टैक्स


अगर आपने अब तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है तो 10 फीसदी छूट के साथ एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स भरने का आज आखिरी दिन है। जी हां, 26 फरवरी तक अगर आप अपना टैक्स भरते हैं तो आपको 10 फीसदी रिबेट मिलेगी, लेकिन इसके बाद आपके पेनल्टी भरनी पड़ेगी। अगर 26 मई तक भी प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करवाया तो उन्हें इसके बाद बकाया प्रॉपर्टी टैक्स अमाउंट पर 18% ब्याज और 20% पेनल्टी अलग से अदा करनी पड़ेगी।

शहर के लगभग सभी घरों पर लग चुका है यूआईडी नंबर

शहर में लगभग सभी घरों पर यूआईडी नंबर लग चुका है। इससे नगर निगम को फायदा होने लगा है, जिन प्रॉपर्टी पर वॉटर-सीवरेज और प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, उनकी पहचान आसानी से हो रही है। ऐसे जिन लोगों को अपने प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया मालूम नहीं है, वो यूआईडी के जरिए वाे अपना पेंडिंग बिल पता कर सकते हैं। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक यूआईडी नंबर लगने के बाद रिटर्न भरने का ग्राफ भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है।

बकाया हुआ तो नहीं मिलेगा लाभ

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच सुपरिंटेंडेंट रमिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 26 नवंबर से 26 फरवरी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10 फीसदी छूट मिलनी है। मगर इसमें भी नियम व शर्तें लागू की गई, जैसे प्रॉपर्टी टैक्स एकमुश्त जमा कराना होगा। पिछले सालों का बकाया कोई पेंडिंग नहीं होना चाहिए। ऐसे में एकमुश्त पैसा जमा होने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। ब्याज और पेनल्टी से राहत होगी। टैक्स जमा कराने को सरकार ने तीन महीने का समय बढ़ाया था जिसका फायदा लोगों को लेना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PnDul8
via
आज 10% छूट के साथ एकमुश्त भरें प्रॉपर्टी टैक्स आज 10% छूट के साथ एकमुश्त भरें प्रॉपर्टी टैक्स Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.