हमीरपुर|जोलसप्पड़ पंचायत के थांई दा मोड़ में आयोजित कुश्ती दंगल दीना नगर के काला पहलवान ने जीत लिया है। जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के प्रधान राजकुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबले में उन्होंने दीना नगर के मलकीयत को हराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाज सेवक भगवान दास ने शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवान को 5,100 रुपए व उपविजेता पहलवान को 4,100 रुपए पुरस्कार के रुप में दिए। भगवान दास ने दंगल कमेटी को अपनी ओर से 11,000 रुपए दिए। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के द्योतक हैं। रंगस पंचायत प्रधान उर्मिला ठाकुर के अलावा कमेटी सदस्य दीपक ठाकुर, प्रवीण कुमार, सुखवीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलवंत सिंह समेत अन्य रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c5weUL
via
दीनानगर के काला पहलवान ने जीता कुश्ती दंगल
Reviewed by Dibyendu
on
18:05
Rating:
No comments: