Breaking News

test

अवैध संबंधों का विरोध किया तो घर में घुस की महिला की हत्या


अवैध संबंधाें का विराेध करने पर एक सिरफिरे ने घर में घुसकर तीन बच्चों की मां पर किरच से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला काे मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां महिला परमजीत कौर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गुरसेवक सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। गांव तख्तूपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी परमजीत कौर के साथ 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे एक बेटी व 2 बेटे हुए। वह मजदूरी करता है जबकि प|ी परमजीत कौर लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती थी। एक साल पहले पड़ोस का युवक गुरसेवक सिंह प|ी पर गलत नीयत रख रहा था। वहीं, 5 दिन पहले इसी बात को लेकर प|ी का आरोपी सेवक सिंह से विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपी ने मारपीट भी की थी। इस संबंध में बिलासपुर पुलिस चौकी में लिखित िशकायत भी करवाई थी। लेकिन पुलिस ने उस समय आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

इधर, कुंवारा बताकर बनाए संबंध, पीड़िता को युवक की प|ी ने पीटा

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

खुद को कुंवारा बताकर युवती का शारीरिक शोषण करने के अारोप में अमृतसर के जगरूप सिंह और पीड़िता के साथ मारपीट करने के आरोप में जगरूप की बहन अौर प|ी के खिलाफ थाना बुल्लोवाल में केस दर्ज किया गया है।

एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि थाना बुल्लोवाल के अधीन पड़ते एक गांव की युवती ने 22 नवंबर 2019 को पुलिस को शिकायत दी थी कि अमृतसर के जगरूप सिंह ने उसको शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद में जब जगरूप के शादीशुदा होने का पता चला तो वह विदेश भाग गया। पीड़िता ने बताया कि साल 2017 में उसकी मुलाकात जगरूप के साथ एक धार्मिक स्थल पर हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और जगरूप ने उसको बताया कि वह कुंवारा है, वह उसके साथ शादी कर लेगा। इसको लेकर उसका उनके घर में आना-जाना हो गया। इसी दौरान जब वह घर में वह अकेली थी जगरूप ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए अौर जगरूप उसको कई बार दुबई ले गया। वहां वह ट्राला चलाता था। उसने वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसको पता चला कि जगरूप पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके चलते जब वह दोनों 16 नवंबर को इकट्ठे दुबई से वापस अमृतसर पहुंचे।

पीड़िता ने बताया कि जब वह अमृतसर पहुंचे तो वहां पहले से ही साजिश के तहत जगरूप का परिवार मौजूद था जिन्होंने उसको गाड़ी में डाला और वहां से निकल पड़े। इस दौरान जगरूप और उसकी प|ी परमिंदर कौर. जगरूप की बहन रमनदीप ने उसके साथ मारपीट की और उसका पासपोर्ट, विदेशी करंसी और उसके सोने के गहने लूट लिए। उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। दूसरे दिन जगरूप वापस दुबई भाग गया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने 22 नवंबर 2019 को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि इस
मामले की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की गई और उनके आदेशों पर आरोपी जगरूप, परमिंदर कौर और रमनदीप कौर के खिलाफ धारा 376, 323 और 379 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति बोला, उस दिन बच्चे आंगन में खेल रहे थे, तभी आरोपी ने मार डाला

मृतका के पति गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी प|ी पर गलत नीयत रखता था। 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे बच्चे आंगन में खेल रहे थे तभी आरोपी आया और प|ी से मारपीट करने लगा। इसके बाद किरच से जख्मी दिया। बाद में प|ी को निहाल सिंह वाला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मोगा रेफर कर दिया जहां मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गुरसेवक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के दोस्त लल्ली के साथ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।


मोगा में एक-तरफा प्यार में दरिंदे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां

पति बोला- 5 दिन पहले दी थी पुलिस में शिकायत

पुलिस बोली, 5 दिन पहले महिला ने दी थी शिकायत

नाबालिग को बरगलाकर भगाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

नाबालिग युवती को बरगलाकर कर भगाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ थाना गढ़दीवाला में केस दर्ज किया गया है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि उनके थाने के अधीन पड़ते एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह 24 फरवरी को काम पर गया था। इस दौरान जब वह वापस घर आया तो उसकी 17 साल की बहन घर से गायब थी जिसकी उन्होंने बहुत तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने शक जताया कि उसकी बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बर्गला कर भगा ले गया है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है।

मृतका परमजीत

आरोपी फरार, पुलिस कार्रवाई करती तो यह हत्या न होती

शनिवार को मामले की जानकारी देता महिला का पति आैर उसकी मां। उन्होंने बताया कि आरोपी 1 साल से महिला पर गलत नीयत रख रहा था।

िबलासपुर चौकी में शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। शिकायत दी है व कार्रवाई नहीं हुई है तो इसकी जांच की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
-हरिन्दरपाल सिंह परमार, एसपीडी


मृतका के पति के बयान पर आरोपी गुरसेवक सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 5 दिन पहले लिखित शिकायत आई थी। उस समय पुलिस ने रेड की थी पर आरोपी घर पर मिला नहीं था।
-मंजीत सिंह, डीएसपी निहालसिंह



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - protesting illegal relations then killing a woman entering the house
Amritsar News - protesting illegal relations then killing a woman entering the house
Amritsar News - protesting illegal relations then killing a woman entering the house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cioCOR
via
अवैध संबंधों का विरोध किया तो घर में घुस की महिला की हत्या अवैध संबंधों का विरोध किया तो घर में घुस की महिला की हत्या Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.